spot_img

विवेकानंद स्कूल के छात्रों को अच्छी सुविधा देने संस्था ने बढ़ाए हाथ

HomeCHHATTISGARHविवेकानंद स्कूल के छात्रों को अच्छी सुविधा देने संस्था ने बढ़ाए हाथ

रायपुर। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को अच्छी शिक्षा मिले इसलिए सरकार के साथ सामाजिक संस्थाओं ने भी प्रयास शुरु कर दिया है। शैलेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को अच्छी सुविधा मिले, इसलिए सामाजिक संस्था राउंड टेबल इंडिया और लेडीज सर्किल इंडिया ने 4 क्लास रूम और दो टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण करवाकर उसका उद्धाटन किया।

संस्था के उपाध्यक्ष दिव्यम अग्रवाल ने बताया, कि उद्वाटन कार्यक्रम में डीईओ ओआईसी पाटले, राउंड टेबल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष लखोटिया,एरिया चेयरमैन कुणाल अग्रवाल और एरिया वाईस चेयरमैन सुमित बरडिया के द्वारा किया गाया। रायपुर रॉयल्स राउंड टेबल 317 के अध्यक्ष अर्जुन दुबे ने बताया की राउंड टेबल अपने “फ्रीडम थ्रू एजुकेशन” प्रोग्राम के तहत विगत 25 वर्षों से कक्षाएं बनवा राह है। अब तक 7 हजार से ज्यादा कक्षाएं देश भर में संस्था ने बनवाई है। विवेकानंद स्कूल में 1 हजार से ज्यादा बच्चे पढ़ते है। इन बच्चों के लिए क्लास रूम कम है। यह जानकारी मिलने पर संस्था ने निर्माण करवाया है। रायपुर रॉयल्स लेडीज सर्किल 197 की चेयरपर्सन प्रगति बरडिया ने बताया की लेडीज सर्किल द्वारा शिक्षा के साथ साथ महिला स्वालंबन के क्षेत्र में भी काम किया जाता है।