spot_img

महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का हुआ निधन

HomeNATIONALमहात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का हुआ निधन

मुंबई। महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी (ARUN GANDHI) का संक्षिप्त बीमारी के बाद मंगलवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में निधन हो गया। उनके बेटे तुषार गांधी ने इस बात की जानकारी दी है।

भैयाजी यह भी देखे : जेल में बंद हिस्ट्रशीटर पर हमला, उपचार के दौरान मौत

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि 89 साल के लेखक और सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता का अंतिम संस्कार आज कोल्हापुर में किया जाएगा। 14 अप्रैल, 1934 को डरबन में मणिलाल गांधी और सुशीला मशरूवाला (ARUN GANDHI) के घर जन्मे अरुण गांधी एक कार्यकर्ता के रूप में अपने दादा के नक्शेकदम पर कार्य करते थे।