spot_img

भोजपुरी स्टार पवन सिंह हजारों की भीड़ में झूमे, रिया-जिया की जोड़ी ने भी बिखेरा जलवा

HomeCHHATTISGARHभोजपुरी स्टार पवन सिंह हजारों की भीड़ में झूमे, रिया-जिया की जोड़ी...

रायपुर। रायपुर में शनिवार रात होली महोत्सव (RAIPUR NEWS) में भोजपुर सिनेमा इंडस्ट्री के स्टार पवन सिंह पहुंचे। WRS ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम हजारों की संख्या में पवन सिंह के फैन पहुंचे और भोजपुरी गानों पर थिरकते नजर आए।

मंच पर आते ही पवन सिंह ने पहले भजन से शुरुआत की। इसके बाद अपने फेसम गानों, लॉलीपॉप और लुलिया से दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। भीड़ पवन से उनके हिट भोजपुरी गानों (RAIPUR NEWS) को परफॉर्म करने की जिद करती रही।कार्यक्रम में भोजपुरी कलाकार अरविंद अकेला कल्लू, शिल्पी राज ने भी अपने गीतों से समां बांधा।

भैयाजी यह भी देखे: MLA ने मुख्यमंत्री को लिखी चिठ्ठी, कांग्रेस नेताओं को धमका रही जांच एजेंसियां

रिया और जिया डांसर्स की जोड़ी डांस से जलवा बिखेरा।भोजपुरी और होली के गीतों की प्रस्तुति भी हुई। कोविड काल के बाद इस साल सार्वजनिक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित हो रही हैं। इससे पहले पवन सिंह सरगुजा में भी प्रस्तुति देने पहुंचे थे। रायपुर में पहली बार पवन सिंह ने परफॉर्म किया।

फेमस सिंगर और एक्टर हैं पवन

पवन सिंह को तू लगावेलु जब लिपिस्टिक, हिलेला आरा डिस्टिक, (RAIPUR NEWS) सानिया कट नथुनिया जान मारेला, लॉलीपॉप लागेलू जैसे गानों ने फेमस किया था। जिसके बाद उन्हें भोजपुरी फिल्मों के ऑफर मिले। जिनमें त्रिदेव, पवन पुरबइया, एक दूजे के लिए, संग्राम, जिद्दी, सरकार राज, ले के आजा बैंड बाजा ए पवन राजा, वीर बलवान, जान लेबू का, गदर, सत्या, तेरे जइसा यार कहां, जैसे कई भोजपुरी हिट फिल्में की हैं।