spot_img

राजधानी में 2.8 डिग्री पहुंचा पारा, विजिबिलिटी भी घटी, जानें अपने राज्यों का हाल

HomeNATIONALराजधानी में 2.8 डिग्री पहुंचा पारा, विजिबिलिटी भी घटी, जानें अपने राज्यों...

दिल्ली। मौसम नए साल के पहले हफ्ते (MAUSAM NEWS) में ही बदलता दिख रहा है और देश के ज्यादातर राज्यों में ठंड का कहर मचा है। उत्तर भारत में शीतलहर के साथ कोहरे का सितम जारी है, जिसके आगे भी जारी रहने के आसार हैं। कई राज्यों में कोल्ड डे का अटैक जारी है। वहीं दिल्ली में कोहरा फिलहाल कम है, लेकिन तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है और आज रिकार्ड दर्ज किया गया है।

भैयाजी यह भी देखे: केंद्रीय गृहमंत्री के सभा स्थल का कलेक्टर-एसपी ने किया निरिक्षण, 7 को अमित शाह फूकेंगे चुनावी बिगुल

दिल्ली में 2.8 डिग्री रहा तापमान

दिल्ली में मौसम नए साल (MAUSAM NEWS) के आते ही बदलता दिखा, यहां तेजी से तापमान में गिरावट देखी गई। वहीं, शीतलहर और हल्का कोहरा भी राजधानी में छाया है। IMD के अनुासर कोहरे के कारण दिल्ली के पालम में आज विजिबिलिटी 25 मीटर आंकी गई। तापमान की बात करें तो दिल्ली के लोधी रोड पर आज सुबह इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश में भी लुढ़का पारा, शीतलहर का कहर

उत्तर प्रदेश में राजधानी दिल्ली (MAUSAM NEWS) से भी ज्यादा ठंड का कहर मचा है। यहां न्यूनतम तापमान तो 7 डिग्री है, लेकिन अधिकतम तापमान 12 डिग्री आंका गया जिसके चलते ठंड ज्यादा महसूस होने लगी है। लोग भी अब बाहर निकलने से बचते दिख रहे हैं, जरूरत पड़ने पर ही लोग घरों से बाहर आ रहे हैं। राज्य में कोहरा भी काफी ज्यादा है, आगरा में तो विजिबिलिटी शून्य तक आ गई है।

प्रमुख राज्यों का तापमान और विजिबिलिटी (मीटर में):

  • जम्मू और कश्मीर में न्यूनतम तापमान -7 रहा, वहीं विजिबिलिटी जम्मू में 25 रही।
  • भटिंडा शहर में विजिबिलिटी 0 रही, वहीं अमृतसर और पटियाला में यह 25-25 रही।
  • हरियाणा में तो 9 चंडीगढ़ में आज तापमान 6 डिग्री रहा, वहीं विजिबिलिटी 25 रही।
  • उत्तराखंड में तापमान 1 डिग्री रहा वहीं देहरादून में विजिबिलिटी 200 रही।
  • उत्तर पश्चिमी राजस्थान में कोहरा कुछ हद तक कम हुआ है। गंगानगर और चुरू में 25-25 विजिबिलिटी रही है।
  • बिहार के पटना में तापमान 9 डिग्री तो विजिबिलिटी 25 रही।
  • पश्चिम बंगाल में तापमान 13 डिग्री तो वहीं के सिलीगुड़ी में विजिबिलिटी 100 रही।
  • मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान 7 तो ग्वालियर में विजिबिलिटी 25 रही।
  • पंजाब में छाया कोहरा, बठिंडा में विजिबिलिटी शून्य हुई