spot_img

बाइक की डिक्की से दो लाख रुपए गायब

HomeCHHATTISGARHबाइक की डिक्की से दो लाख रुपए गायब

कोरबा। एक महिला के Bगायब हो गए हैं। महिला सहकारी बैंक की (KORBA NEWS) बरपाली शाखा से रुपए लेकर बाइक से भतीजा के साथ घर जा रही थी। घर पहुंची तो बाइक की डिक्की में रुपए नहीं थे। महिला परेशान हो गई। उसने घटना की सूचना उरगा थाना को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भैयाजी यह भी देखे: छत्तीसगढ़ के आरक्षण विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में अर्जेंट सुनवाई आज

बताया जाता है कि विकासखंड करतला अंतर्गत ग्राम घिनारा में अस्थाई तौर पर रहने वाली महिला मेहतरीन बाई (KORBA NEWS)  गुरुवार को रुपए निकालने के लिए बरपाली पहुंची थी। उसने सहकारी बैंक की बरपाली शाखा से दो लाख रुपए निकाला। रुपए को चादर में लपेटकर झोला में रखा। बाद में इसे बाइक डिक्की में रख दिया। अपने भतीजा अजय राठिया के साथ बाइक पर बैठकर घिनारा लौट गई।

घर पहुंचकर बाइक की डिक्की को खोला तो उसमें रुपए नहीं थे। यह देखकर महेतरीन बाई (KORBA NEWS)  घबरा गई। घिनारा से बाइक पर बैठकर जिला सहकारी बैंक की बरपाली शाखा पहुंची। शाखा प्रबंधक को घटना से अवगत कराया। सूचना उरगा थाना को दी गई। महिला ने पुलिस को बताया कि गुरुवार दोपहर लगभग 3.45 बजे बैंक से रुपए लेकर बाहर निकाली थी। इसके बाद रास्ते में सरगबुंदिया फाटक पर रेल गाड़ी के गुजरने से थोड़ी देर तक रूकी। इसके बाद घर गई। इसके अलावा रास्ते में कहीं रूकी। महिला रायगढ़ जिले में रहती है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।