spot_img

अग्नि-5 का परीक्षण, 5500 किमी दूर साधा निशाना

HomeNATIONALअग्नि-5 का परीक्षण, 5500 किमी दूर साधा निशाना

दिल्ली। भारत ने गुरुवार रात को परमाणु क्षमता से लैस अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल (AGNI 5) का सफल परीक्षण किया। मिसाइल ने 5500 किलोमीटर से अधिक दूर स्थित लक्ष्य पर सफलतापूर्वक निशाना साधा।

अग्नि-5 मिसाइल (AGNI 5)  1500 किलोग्राम तक परमाणु हथियार अपने साथ ले जा सकती है। इसका वजन 50 हजार किग्रा है। मिसाइल 1.75 मीटर लंबी है। इसका व्यास 2 मीटर है। वैज्ञानिकों ने इसकी क्षमता 5000 किमी. से अधिक बताई है। मिसाइल को डीआरडीओ व भारत डायनेमिक्स लिमिटेड ने तैयार किया है। मिसाइल का परीक्षण ओडिशा स्थित एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किया। भारत ने यह परीक्षण तब किया जब तवांग में चीन के साथ तनाव चरम पर है।

चीन की चिंता

अग्नि-5 मिसाइल (AGNI 5)  अपनी मारक क्षमता के कारण चीन के लिए चिंता का सबब है। इस मिसाइल के परीक्षण के बाद चीन के प्रमुख शहर भारत की जद में हैं। चीन का कहना है कि अग्नि-5 की मारक क्षमता 8000 किलोमीटर तक है। इसकी जद में पूरे एशिया और यूरोप के 70 फीसद हिस्से है।