spot_img

दिल्ली के आसमान में धुंध, तमिलनाडु में भारी बारिश

HomeNATIONALदिल्ली के आसमान में धुंध, तमिलनाडु में भारी बारिश

दिल्ली। उत्तर भारत के राज्यों में अभी ठंड (MAUSAM NEWS) नहीं बढ़ी है। पहाड़ों पर बर्फबारी से मौसम में बदलाव हुआ है। वहीं तमिलनाडु में बारिश का सिलसिला जारी है।

राज्य के मयिलादुथुराई के सिरकाली में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इलाके में जलभराव हो गया है। जिस कारण लोगों को समस्या हो रही है। दक्षिण से आने वाली हवाओं और पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों के तापमान में मामूली है। वहीं दिल्ली में प्रदूषण की समस्या बरकरार है। आइए जानते हैं आज (रविवार) देशभर के विभिन्न प्रदेशों में मौसम कैसे रहेगा।

भैयाजी यह भी देखे: कुत्ते और बिल्ली ने काटा तो अब मालिक देगा जुर्माना

दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राजधानी (MAUSAM NEWS)  में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम 29 डिग्री रह सकता है। वहीं सुबह के समय हल्का कोहरा और धुंध है। अगले कुछ दिनों में दिल्ली के तापमान में गिरावट की संभावना है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च के अनुसार दिल्ली में AQI 320 खराब श्रेणी में है।

अन्य प्रदेशों का हाल

स्काईमेट वेदर के अनुसार (MAUSAM NEWS)  रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कुछ इलाकों, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बरसात के साथ कुछ स्थानों पर तेज वर्षा हो सकती है। अंडमान और निकोबार के दक्षिणी द्वीपों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है। तटीय कर्नाटक में हल्की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा हो सकती है। दक्षिण तेलंगाना में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। वहीं उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में तापमान में गिरावट आ सकती है।

देश भर में मौसमी प्रणाली सिस्टम

स्काईमेट वेदर के अनुसार गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी व उत्तर तटीय तमिलनाडु के आसपास है। चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 मीटर ऊपर तक फैला है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ रविवार से पश्चिमी हिमालय के पास पहुंचेगा। 16 नंबर के आसपास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।