spot_img

राज्योत्सव 2022 : सीएम भूपेश ने कहा “इस महोत्सव का उद्देश्य आदिम संस्कृति को बचाये रखना”

HomeCHHATTISGARHराज्योत्सव 2022 : सीएम भूपेश ने कहा "इस महोत्सव का उद्देश्य आदिम...

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज साइंस कॉलेज मैदान में राज्योत्सव 2022 एवं राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएम बघेल ने यहाँ पहुंचे देश विदेश और सूबे के तमाम नागरिकों को संबोधित किया।

भैयाजी ये भी देखें : घर पर ही बन जाएगा 5 साल तक के बच्चों का…

सीएम बघेल ने कहा कि “मैं सभी राज्यों के नर्तक दल और विदेशी मेहमानों का हार्दिक स्वागत करता हूं। सभी प्रदेश वासियों को राज्य स्थापना दिवस और तीसरे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की बहुत बहुत बधाई।”

आगे उन्होंने कहा कि “दुनियाभर के आदिवासी समाज के नृत्य की कलाएं बहुत हद तक समान है। आदिवासियों की छोटी सी इच्छा यही है कि प्रकृति पर पूरी मनुष्यता का समान अधिकार हो और मिलजुलकर संरक्षण करें। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का उद्देश्य आदिम संस्कृति को बचाये रखना है।

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बचाये रखने के लिए हमने बहुत कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आज का क्षण हमारे लिए आत्म गौरव का है। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य समारोह का ये तीसरा आयोजन है, लेकिन इसमें देश विदेश के 1500 कलाकार प्रस्तुति देंगे। इससे आदिवासी संस्कृति के प्रसार और विनिमय का दायरा बढ़ेगा।

गौरवशाली है नृत्य का इतिहास

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मनुष्य का इतिहास जितना पुराना है उतना ही पुराना नृत्य का इतिहास है, एक गौरवशाली इतिहास हमें हर पारम्परिक नृत्य का देखने को मिलता है। दुनियाभर के आदिवासियों की नृत्य शैली, वाद्ययंत्र में समानता है। आदिम नृत्य की यह परंपरा एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक आई है, इस तरह से हम आज यहां पहुंचे हैं। समय के बदलाव के साथ जीवन के तौर तरीके में बदलाव आया है।

भैयाजी ये भी देखें : आज से धान खरीदी का महाभियान शुरू, 25.72 लाख किसानों का हुआ पंजीयन

इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य आदिवासियों की परंपरा को बचाए रखने और पूरी दुनिया की आदिम संस्कृति आगे बढ़ाने और उनका संवर्धन करने से है। प्रकृति पर पूरी मनुष्यता का एक जैसा अधिकार हो, सभी प्रकृति का संरक्षण करें। विकास की गलत अवधारणा के कारण आज प्रकृति ही खतरे में पड़ गयी है। छत्तीसगढ़ आदिवासियों और किसानों का प्रदेश है। राज्य के आंदोलन में जिन मूल्यों को लेकर आंदोलन हुआ, हमारी सरकार उस सोच को लेकर आगे बढ़ रही है।