spot_img

राजधानी के होटल में भीषण आग, दूसरी-तीसरी मंजिल पर फंसे कई लोग

HomeNATIONALराजधानी के होटल में भीषण आग, दूसरी-तीसरी मंजिल पर फंसे कई लोग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक होटल में आग (AAG) लगने से हड़कंप मच गया है। शहर के बीचों-बीच यानी हजरतगंज स्थित होटल लेवाना में सोमवार सुबह आग लग गई। जब आग लगी, तब होटल के अंदर कई गेस्ट मौजूद थे। उन्हें बाहर निकाला जा रहा है। मौके पर दमकल और प्रशासन के आला अधिकारी पहुंच गए हैं। अब तक दो लोगों की मौत हो गई है।

भैयाजी ये भी देखें : रायपुर में ठहरे झारखंड के विधायक आज रांची के लिए होंगे रवाना

पुलिस की मदद से अब तक 15 लोगों को बाहर निकाला गया। इसमें से 9 लोगों (AAG)  की हालत गंभीर है। उन्हें सिविल अस्पताल में एडमिट कराया गया है। होटल की दूसरी और तीसरी मंजिल पर कई लोग फंसे हुए हैं। दूसरी मंजिल के एक कमरे में एक शख्स फंसा हुआ है, जिसके बाद मोबाइल नहीं है। गौर फरमाने वाली बात है कि लेवाना होटल को कुछ दिन पहले ही लखनऊ विकास प्राधिकरण ने नोटिस जारी किया। इसके बाद आज यह बड़ा हादसा हो गया।

सितंबर तक संगठन में बड़े बदलाव की उम्मीद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को लेकर प्रशासन के आला अधिकारियों से बात की है। सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचने और राहत – बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है।

खिड़की तोड़कर बाहर निकाले जा रहे हैं गेस्ट

आग लगने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन होटल के अंदर धुएं (AAG)  का गुबार है। कमरों में फंसे लोगों को निकालने के लिए दमकल विभाग की टीम मशक्कत कर रही है। यहां तक की खिड़की तोड़े जा रहे हैं। कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है, लेकिन इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। मौके पर दमकल विभाग की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां मौजूद हैं।