spot_img

रायपुर में ठहरे झारखंड के विधायक आज रांची के लिए होंगे रवाना

HomeCHHATTISGARHरायपुर में ठहरे झारखंड के विधायक आज रांची के लिए होंगे रवाना

रायपुर। मेफ़ेयर रिज़ॉर्ट में रुके झारखंड (JHARKHAND MLA) के विधायक रायपुर से वापस राँची आज शाम 4 बजे जाएंगे। विधायकों को भेजने की तैयारी शुरु हो गयी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को विशेष सत्र में शामिल होने के लिए यूपीए के विधायकों को रायपुर से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट होते हुए, सीधे झारखंड विधानसभा लाया जाएगा। इसके लिए 72 सीटर इंडिगो फ्लाइट रिजर्व कर ली गई है।

भैयाजी ये भी देखें : कांग्रेस की हल्ला बोल रैली में जुटे देशभर के नेता-कार्यकर्ता, छत्तीसगढ़ से सीएम भूपेश भी हुए शामिल

आपको बता दे, कि 5 सिंतबर, हेमंत सोरेन के साथ-साथ झारखंड (JHARKHAND MLA)  की राजनीतिक भविष्य को तय करने वाला दिन होगा। 5 सिंतबर को झारखंड विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपना विश्वास पत्र पेश करेंगे। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तरफ से विधानसभा अध्यक्ष को प्रस्ताव के माध्यम से दिया गया है। इसकी पुष्टि झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव सैय्यद जावेद हैदर ने की है। इसके बाद सभी कयासों को विराम लगाते हुए यह स्पष्ट हो गया है कि सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जिस तरह से देश की राजधानी दिल्ली में केजरीवाल ने विश्वास मत पेश किया था, उसी तर्ज पर वह भी प्रस्ताव पेश करेंगे।