spot_img

अंतरिक्ष की प्रयोगशाला में चीनी वैज्ञानिक ने उगाया धान

HomeINTERNATIONALअंतरिक्ष की प्रयोगशाला में चीनी वैज्ञानिक ने उगाया धान

बीजिंग। चीन का अंतरिक्ष स्टेशन पूरी तरह तैयार नहीं हुआ है। इसके बावजूद वह इसमें वैज्ञानिक प्रयोगों को अंजाम देने लगा है। इसी कड़ी में उसने अपने स्पेस स्टेशन तियानगॉन्ग की शून्य गुरुत्वाकर्षण वाली लैब में बीजों से धान के पौधे उगाए हैं।

चीन की एकेडमी ऑफ साइंस (सीएएस) के मुताबिक स्पेस स्टेशन में दो प्रकार के पौधों के बीजों पर इस साल जुलाई से प्रयोग चल रहे थे। इस दौरान धान के लंबे तने वाले पौधों में कई पत्ते निकले, जबकि बीज 30 सेंटीमीटर तक लंबे हो गए। स्पेस स्टेशन में सब्जियों पर भी प्रयोग हो रहे हैं। वैज्ञानिक यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि पौधे अंतरिक्ष में कैसे व्यवहार करते हैं, जहां विकिरण का स्तर अधिक होता है। सीएएस सेंटर के शोधकर्ता झेंग हुइकिओंग ने बताया कि दो प्रयोगों से अंतरिक्ष में प्रत्येक पौधे के जीवन चक्र का विश्लेषण होगा।

नई किस्मों के विकास में मिलेगी मदद

एक्सपर्ट का मानना है कि कुछ समय के लिए बीजों को अंतरिक्ष में भेजने से फसलों की नई किस्म विकसित करने में मदद मिलती है। ये फसलें अलग वातावरण में तेजी से विकसित होती हैं। माना जा रहा है कि ऐसे प्रयोग से तेजी से बढ़ती दुनिया की आबादी की खाद्यान जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी। चीन ने बीजों को ऑर्बिट में ले जाने के लिए कई मिशन चलाए हैं।