spot_img

बड़ी ख़बर : रायपुर, दुर्ग समेत इन 10 जिलों में खुलेंगे आत्मानंद इंग्लिश मीडियम कॉलेज

HomeCHHATTISGARHबड़ी ख़बर : रायपुर, दुर्ग समेत इन 10 जिलों में खुलेंगे आत्मानंद...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आत्मानंद इंग्लिश मीडियम कॉलेज खोले जाने की तैयारियां शुरू हो गई है। इसके लिए राजधानी रायपुर समेत सूबे के 10 जिलों में कॉलेज खोलने की तैयारी है।इन कॉलेजों में शिक्षा सत्र 2023-24 से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। ये नए कॉलेज शासकीय आदर्श महाविद्यालय रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, जगदलपुर, कांकेर, बिलासपुर, अंबिकापुर, कोरबा, रायगढ़ और महासमुंद जिले में खोले जाएंगे।

भैयाजी ये भी देखें : दुर्ग में फिर दौड़ेगी 17 रूटों पर 70 सिटी बस, रेलवे…

इन 10 कॉलेजों को तीन अलग अलग ग्रुप में डिवाइड कर तैयारियां की जा रही है। इसमें एक समूह में सात कॉलेज को रखा गया हैं। इन महाविद्यालयों में पूरा सेटअप मौजूद है। इस लिहाज से 2023-24 से अध्यापन कार्य प्रारंभ हो जाएगा। वहीं जिन स्थानों में महाविद्यालय के लिए भवन निर्माण भी कराया जा रहा है ऐसे जिलों के कॉलेजों को दूसरे समूह में रखा गया है, इनमें कोरबा और महासमुंद के कॉलेज है।

भवन निर्माण के लिए यहाँ तमाम पदों की प्रशासकीय स्वीकृति की काम भी किया जा रहा है। इस भवन निर्माण तक इन कॉलेजों का संचालन शासकीय ई.वी. पीजी कॉलेज कोरबा और शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य पीजी कॉलेज महासमुंद में किया जाएगा। ऐसे ही रायगढ़ में अंग्रेजी मीडियम के लिए नया कॉलेज खोलने का प्रस्ताव है। इसके लिए वित्त विभाग को प्रस्ताव दिया गया है।

भैयाजी ये भी देखें : आत्मानंद स्कूल पहुंचे कलेक्टर… बोले-विद्यालय शिक्षा का मंदिर, इसे स्वच्छ रखे

गौरतलब है कि इसी महीने सीएम भूपेश बघेल ने आत्मानंद इंग्लिश मीडियम कॉलेज खोलने का ऐलान किया था। इस पर मुख्य सचिव से कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। इस संबंध में 27 अगस्त को उच्च शिक्षा विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई थी। इस बैठक में 10 कॉलेज के नाम तय कर लिए गए हैं। इन कॉलेजों में नए शिक्षा सत्र से पढ़ाई शुरू करने के लिए सभी क्षेत्रीय अपर संचालकों को जरूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।