spot_img

ज़ारी रहेगी हड़ताल…संयोजक वर्मा बोले “मुख्यसचिव से हुई सकारात्मक चर्चा”

HomeCHHATTISGARHज़ारी रहेगी हड़ताल...संयोजक वर्मा बोले "मुख्यसचिव से हुई सकारात्मक चर्चा"

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के 52 विभागों के तमाम अधिकारी कर्मचारियों की हड़ताल फिलहाल ज़ारी रहेगी। ये जानकारी छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने मीडिया को दी है। दरअसल आज मंत्रालय में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यसचिव अमिताभ जैन से मुलाकात करने पहुंचा था।

भैयाजी ये भी देखें : Breaking : ख़त्म हो सकती है कर्मचारियों की हड़ताल, मुख्य सचिव…

जिसके बाद से ही हड़ताल की वापसी के कयास लगाए जा रहे थे। हालाँकि मुख्यसचिव से मुलाकात के बाद कर्मचारी संगठनों ने हड़ताल बदस्तूर ज़ायरी रखने का फैसला किया है।

आज मंत्रालय में कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधियों ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन से मिलकर अपनी बात मांगे रखी। प्रतिनिधिमंडल ने जो मांगें रखी हैं, उस पर मुख्य सचिव जैन ने उनकी मांगों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक को अवगत कराने की बात कहीं।

इधर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने इस चर्चा के संबंध में मीडिया के साथ जानकारी साझा करते हुए कहा कि “मुख्य सचिव अमिताभ जैन जी के साथ हम सभी की एक स्वस्थ और सकारात्मक चर्चा हुई है। कर्मचारी संगठन भी यह चाहता हैं कि बीच का रास्ता निकले, जिससे सरकारी दफ्तरों में कामकाज ठप होने लोगों को जो परेशानी हो रही है, वह खत्म हो। हमें मुख्य सचिव ने आश्वस्त किया है कि वे कर्मचारियों की मांगों को शासन तक रखेंगे। फिलहाल हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया गया है।”

भैयाजी ये भी देखें : हड़ताल को कांग्रेस विधायकों के समर्थन के बाद बोले कौशिक, सरकार…

गौरतलब है कि केंद्र सरकार के समान देय तिथि से 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता और सातवें वेतनमान पर गृह भाड़ा भत्ते की मांग को लेकर राज्य के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरुआत हुई है। आठ दिन बाद आखिरकार शासन और कर्मचारी संगठनों के बीच वार्ता की शुरुआत हुई है।