spot_img

विधानसभा में विधायकों ने पूछा-सिंहदेव का इस्तीफ़ा स्वीकार हो गया क्या…?

HomeCHHATTISGARHविधानसभा में विधायकों ने पूछा-सिंहदेव का इस्तीफ़ा स्वीकार हो गया क्या...?

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत भी हंगामे दार रही। प्रश्नकाल में ही विपक्ष ने सरकार और पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव के बिच चल रहे लेटर वॉर को लेकर भी जमकर निशाना साधा।

भैयाजी ये भी देखे : बरसात में हो रही सर्दी बुखार को न करें नज़र अंदाज़…डॉक्टर से ले सलाह

दरअसल आज सदन में पंचायत एवं विकास विभाग से जुड़े सवाल सदन में पूछे जा रहे है। जिसका जवाब वन मंत्री मोहम्मद अकबर दे रहे है। इसी मामलें में विपक्ष के सदस्यों ने सत्तापक्ष के विधायकों पर निशाना साधा।

सदन में मंत्री अकबर द्वारा सिंहदेव के विभागों के जवाब दिए जाने पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर और शिवरतन शर्मा ने सवाल दागा। दोनों ने सदन में ये कहा कि “मंत्री टीएस सिंहदेव का इस्तीफा स्वीकार हो गया है, क्या जो दूसरे मंत्री जवाब दे रहे है ? उन्हें किसने अधिकृत किया ?”

विपक्ष की इस टिपण्णी पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि “इस संबंध में हमने कल जानकारी दे दी है।” जिसके बाद भाजपा के तमाम विधायकों ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया।

भैयाजी ये भी देखे : Recruitment 2022 : बिलासपुर जिले में इन पदों पर होनी है भर्ती…ये है नियम

सरकार का बचाव करने सदन के भीतर संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि “मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने पत्र में कहीं भी त्यागपत्र नहीं लिखा है। उनके इस बयान पर तत्काळ प्रतिक्रिया देते हुए विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि “उन्होंने “खुद को पंचायत विभाग से पृथक कर रहा हूं” लिखा है।