spot_img

महासमुंद में 20 फिट उछलने के बाद खेत में जा गिरी कार…सभी सवार हुए घायल

HomeCHHATTISGARHमहासमुंद में 20 फिट उछलने के बाद खेत में जा गिरी कार...सभी...

महासमुंद। महासमुंद जिले के पिथौरा क्षेत्र में एक कार बेकाबू होकर पलटी खाने के बाद खेत में जा गिरी। ये हादसा पिथौरा में जंघोरा नाला के पास हुआ है। नाले के पास अचानक कार अनियंत्रित हुई और उछाल मारते हुए तकरीबन 20 फीट नीचे एक खेत में जा गिरी। कार में सवार सभी 5 ग्राम जंघोरा निवासी बताया जा रहा है। कार में 4 से 5 बच्चे सवार थे सभी पांच लोगों को साधारण चोट बताई जा रही है।

भैयाजी ये भी देखे : आतंकवाद और भाजपा का कथित कनेक्शन, बरसे पवन खेरा, कहा-ये रिश्ता…

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को कार में सवार होकर जंघोरा से पिथौरा में रथ मेला घूमने आ रहे थे। इसी दौरान जघोरा नाला के पास ही ये घटना हुई, जिसमें सभी कार सवार घायल बताए जा रहे है। राहत की बात ये है कि इस हादसे में किसी को भी गम्भीर चोट नही आई है।

भैयाजी ये भी देखे : अमरनाथ हादसे में फंसे छत्तीसगढ़ के तीर्थ यात्रियों के लिए हेल्पलाइन…

सभी घायलों को मरहम पट्टी के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा में भर्ती कराया गया। घायलों में ओम प्रकाश 22 वर्ष, तेज बाई 25 वर्ष, अजंली 25 वर्ष, हेमलता 18 वर्ष, वर्षा 19 वर्ष को उपचार के बाद छुट्टी भी दे दी गई है। ये सभी जंघोरा गांव के रहने वाले है।