spot_img

मां कपड़े धो रही थी, पास ही खेल रही डेढ़ साल की बच्ची कुएं में गिरी, मौत

HomeCHHATTISGARHBILASPURमां कपड़े धो रही थी, पास ही खेल रही डेढ़ साल की...

बिलासपुर। अपनी डेढ़ साल की बच्ची की ओर पीठ कर कपड़ा धोना मां को भारी पड़ा। बच्ची कुंए में गिर गई और उसकी मौत हो गई। पचपेड़ी क्षेत्र (BILASPUR NEWS) में हुई इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। पचपेड़ी थाने के ग्राम सोन निवासी विमल पटेल (29) की पत्नी रामबाई डेढ़ साल की बेटी लता को लेकर घर के कुएं में गई थीं। वह बच्ची को छोड़कर कपड़े धोने में व्यस्त हो गई।

भैयाजी ये भी देखे : 13 साल की लड़की से रेप कर बनाया न्यूड VIDEO, बड़ी बहन ने दर्ज कराई FIR

बच्ची खेलते हुए कुएं में गिर गई। आवाज सुनकर मां का ध्यान गया और उसने भीतर झांककर देखा। मदद के लिए आवाज लगाई तो देवर पहुंचा। बच्ची को बाहर निकाला (BILASPUR NEWS) तो सांसें चल रही थीं। घरवाले उसे अपने ही साधन से बलौदा बाजार के एक अस्पताल में ले गए। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। रास्ते में उसे प्राथमिक उपचार नहीं मिला, वरना बचने की उम्मीद थी।