spot_img

पंजाब के संगरूर में AAP पिछड़ी, अकाली दल को बढ़त, आजमगढ़ और रामपुर में सपा आगे

HomeNATIONALपंजाब के संगरूर में AAP पिछड़ी, अकाली दल को बढ़त, आजमगढ़ और...

दिल्ली। लोकसभा की तीन सीटों पर हुए उपचुनाव (UPCHUNAV NEWS) के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। पंजाब के संगरूर में शिरोमणि अकाली दल के सिमरनजीत सिंह मान ने 5592 वोटों से बढ़त बनाई है, जबकि आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह पीछे चल रहे हैं।

यूपी के आजमगढ़ में सपा के धर्मेंद्र यादव 4000 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, रामपुर सीट पर सपा प्रत्याशी आसिम राजा 11 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, विधानसभा की 7 सीटों के उपचुनाव की मतगणना भी जारी है। इन सभी खाली सीटों पर 23 जून को वोटिंग हुई थी। त्रिपुरा की चार और आंध्र प्रदेश, झारखंड और दिल्ली की एक-एक विधानसभा सीट पर भी वोट डाले गए थे।

भैयाजी ये भी देखें : संजय राउत ने बागियों से कहा- आपके बाप तो दिल्ली, नागपुर में, हमारे पास सिर्फ बाला साहेब

अखिलेश के भाई और ​​निरहुआ आमने-सामने

रामपुर में सपा के आसिम राजा और भाजपा के घनश्याम लोधी के बीच मुकाबला है। यहां कांग्रेस (UPCHUNAV NEWS) चुनाव नहीं लड़ रही है। आजमगढ़ में सपा के धर्मेंद्र यादव, भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ और बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्‌डू जमाली के बीच त्रिकोणीय टक्कर है। आजमगढ़ में अखिलेश यादव, रामपुर में आजम खान की प्रतिष्ठा दांव पर है। इसकी वजह यह है कि आजमगढ़ अखिलेश और रामपुर की सीट आजम खान के इस्तीफा देने से खाली हुई है। दोनों जगहों पर पहले सपा का कब्जा रहा है।

AAP और कांग्रेस में मुकाबला

भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुई संगरूर लोकसभा सीट (UPCHUNAV NEWS) पर AAP ने गुरमेल सिंह को, कांग्रेस ने दलवीर सिंह गोल्डी और BJP ने केवल ढिल्लों को मैदान में उतारा था। वहीं, अकाली दल ने सिमरनजीत सिंह मान को प्रत्याशी बनाया था।

दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट

AAP के राघव चड्ढा के राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई इस (UPCHUNAV NEWS) सीट पर AAP ने दुर्गेश पाठक को मैदान में उतारा। भाजपा ने पूर्व पार्षद राजेश भाटिया और कांग्रेस ने प्रेम लता को मैदान में उतारा।

त्रिपुरा में 4 सीटों पर चुनाव

त्रिपुरा में अगरतला, बोरदोवाली टाउन और सूरमा से भाजपा विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था, जबकि जुबाराजगर से माकपा विधायक का निधन हो गया था। बोरदोवाली टाउन सीट पर मुख्यमंत्री माणिक साहा को कांग्रेस के आशीष कुमार साहा के खिलाफ खड़ा किया गया। अगरतला सीट पर BJP के पूर्व विधायक सुदीप रॉय बर्मन ने कांग्रेस के टिकट पर BJP के डॉक्टर अशोक सिन्हा और CPM के कृष्णा मजूमदार के खिलाफ चुनाव लड़ा।