spot_img

Weather Alert : फ़िलहाल गर्मी से राहत नहीं, राजधानी समेत प्रदेश में चलेगी लू…

HomeCHHATTISGARHWeather Alert : फ़िलहाल गर्मी से राहत नहीं, राजधानी समेत प्रदेश में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में फ़िलहाल गर्मी (Weather Alert) से कोई भी राहत नहीं मिलने वाली है।

भैयाजी ये भी देखे : Full Video : शराब, क़बाब, शबाब और फिर…लड़के और लड़कियों के…

बल्कि सूबे में पारा अभी और ऊपर जा सकता है। वहीं पुरे प्रदेश के कई जिलों में लू चलने की संभावनाएं भी मौसम विभाग ने जताई है।

मौसम विभाग (Weather Alert) से मिली जानकारी के मुताबिक अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिले लू की चपेट में रहेंगे। इस बाबत विभाग ने येलो अलर्ट भी ज़ारी कर सावधान रहने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग से जुड़े वैज्ञानिकों से मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के एक-दो पैकेट में लू की संभावना है।

इस लू के पीछे की वज़ह बताते हुए मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया “एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से दक्षिण छग तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। जिसकी वज़ह से आज अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में एक दो पैकेट में ग्रीष्म लहर चलने अथवा ग्रीष्म लहर जैसे स्थिति रहने की सम्भावना है।

Weather Alert : बस्तर में हो सकती है बारिश

मौसम वैज्ञानिकों कि मानें तो प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के गरज-चमक के साथ के साथ छीटें पडने की संभावना है।

भैयाजी ये भी देखे : सीएम भूपेश ने लगाई अफसरों की क्लास, कहा-हमें वनवासियों के लिए…

लोकल सिस्टम बनने के बाद ये वर्षा हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।