spot_img

साल 2023 में ईद पर रिलीज़ होगी सलमान कैटरिना स्टारर “टाइगर 3”

HomeENTERTAINMENTसाल 2023 में ईद पर रिलीज़ होगी सलमान कैटरिना स्टारर "टाइगर 3"

मुंबई। सुपरस्टार और बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फिल्म “टाइगर 3” अगले साल ईद पर रिलीज़ होगी। इस बात का ऐलान आज प्रोडक्शन हाउस ने एक वीडियों ज़ारी कर किया है।

भैयाजी ये भी देखे : अगले साल रिलीज़ होगी शाहरुख की फिल्म “पठान” किंग खान ने फैंस से मांगी माफ़ी…

ज़ारी वीडियों में सलमान खान की फिल्म “टाइगर 3” के ईद पर 21 अप्रैल, 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने की बात कहीं गई है। यह फिल्म तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।

यशराज फिल्म्स ने ट्वीट किया कि टाइगर एक बार फिर दहाड़ने के लिए तैयार है। यह ईद पर 2023 में सिनेमाघरों में तीन भाषाओं में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। टाइगर 3 को बड़ी स्क्रीन पर 21 अप्रैल 2023 को देखें।

टाइगर 3 का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। ये टाइगर फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है। इसमें कैटरीना कैफ भी हैं। साल 2012 में रिलीज हुई एक था टाइगर का निर्देशन कबीर खान ने किया। दूसरी टाइगर जि़ंदा है 2017 में रिलीज हुई और इसका निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था।