spot_img

भाजपा ने ज़ारी किया यूपी चुनाव के लिए संकल्प पत्र, कई महत्वपूर्ण घोषणाएं…

HomeNATIONALभाजपा ने ज़ारी किया यूपी चुनाव के लिए संकल्प पत्र, कई महत्वपूर्ण...

लखनऊ। भाजपा ने उत्तरप्रदेश में चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र ज़ारी कर दिया है। इस संकल्प पत्र में उन्होंने यूपी के युवाओं, किसान, मज़दूर, गरीब परिवार के साथ मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए भी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की है।

भैयाजी ये भी देखे : भाजपाईयों की गिरफ्तारी पर बिफ़रे रमन, पूछा “छत्तीसगढ़ में अघोषित आपातकाल…

भाजपा का संकल्प पत्र ज़ारी करते हुए देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि “आज जब मैं यहां 2022 के संकल्प पत्र की घोषणा करने के लिए यहां उपस्थित हूं, तब मुझे 5 साल पहले का दृश्य याद आता है। यही स्थान था, जहां 2017 में भाजपा ने संकल्प पत्र के रूप में उत्तर प्रदेश के विकास का एक दस्तावेज प्रदेश की जनता के सामने रखा था।”

उन्होंने कहा कि “2017 के संकल्प पत्र में 212 संकल्प थे, जिसमें से 92% संकल्प को आज हम पूरा करने के बाद फिर आपके सामने 2022 का संकल्प पत्र लेकर आए हैं। ये भाजपा की कार्यसंस्कृति है कि हम जो कहते हैं, वो पूरा करते हैं।”

शाह ने कहा कि “5 साल पहले यूपी एक दंगा युक्त प्रदेश माना जाता था। विशेषकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और अवध क्षेत्र में माताओं और बहनों की सलामती नहीं थी। 5 साल की सरकार चलने के बाद आज प्रदेश से माफिया पलायन कर गए हैं और यहां कानून का राज स्थापित हुआ है।

भैयाजी ये भी देखे : Video Breaking : पुलिस लाइन में बलवा…टीयर गैस और वॉटर केनन…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 130 करोड़ की जनता को मुफ्त कोरोना की वैक्सीन देकर, सबको सुरक्षित किया है और पूरे देश में सबसे ज्यादा टीकाकरण करने वाला राज्य आज उत्तर प्रदेश है। हमने एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का भी वादा किया था। आज मैं कहना चाहता हूं कि लगभग 2 हजार करोड़ की संपत्ति को भू-माफियाओं से मुक्त कराकर वहां गरीबों के आवास बन रहे हैं और कहीं शिक्षण संस्थान बन रहे हैं।”