spot_img

Train Cancel : दुर्ग से चलने वाली ये गाड़ियां हुई रद्द, लाइन कनेक्टीविटी का होगा काम

HomeCHHATTISGARHBILASPURTrain Cancel : दुर्ग से चलने वाली ये गाड़ियां हुई रद्द, लाइन...

रायपुर। बिलासपुर रेल ज़ोन में आने वाले दुर्ग रेलवे स्टेशन से कुछ रेल गाड़ियों को रद्द (Train Cancel) किया गया है। रेल अफसरों से मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत रूपोंद-झलवारा सेक्शन में तीसरी लाइन कनेक्टीविटी का काम किया जाना है।

भैयाजी ये भी देखे : ब्रा साइज़ मामलें में श्वेता तिवारी ने मांगी माफ़ी, कहा-बयान को गलत समझा गया

जिसके लिए 01 फरवरी 2022 से 08 फरवरी 2022 तक कुछ गाड़ियों को रद्द (Train Cancel) करने का फैसला लिया गया है। रूपोंद-झलवारा सेक्शन में तीसरी लाइन कनेक्टीविटी का काम पूरा होते ही गाडियों के परिचालन में गतिशीलता आयेगी। इसमें रायपुर मंडल में प्रभावित होने वाली गाड़िया निम्नानुसार है।

Train Cancel : रद्द होने वाली गाडियां

1) दिनांक 01, 06 व 08 फरवरी 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

2) दिनांक 02, 07 व 09 फरवरी 2022 को कानपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

3) दिनांक 01, 04 व 08 फरवरी 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22867 दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

04) दिनांक 02, 05 व 09 फरवरी 2022 को निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

5) दिनांक 02 व 04 फरवरी 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

6) दिनांक 04 व 06 फरवरी 2022 को नौतनवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

भैयाजी ये भी देखे : IPL 2022 : ऑक्शन के लिए चेन्नई पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, लेंगे हिस्सा…

07) दिनांक 01 व 08 फरवरी 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12549 दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

08) दिनांक 03 व 10 फरवरी 2022 को जम्मूतवी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12550 जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।