spot_img

बड़ी ख़बर : महाकाल के गर्भगृह प्रवेश में लगी रोक बढ़ी, अब 10 जनवरी तक प्रतिबंधित

HomeDHARMAबड़ी ख़बर : महाकाल के गर्भगृह प्रवेश में लगी रोक बढ़ी, अब...

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पर लगी रोक को ज़ारी रखने का फैसला लिया गया है। अंग्रेजी नववर्ष 2022 के दौरान पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन ने ये फैसला लिया है।

भैयाजी ये भी देखे : बच्चों में टीकाकरण को लेकर उत्साह, पहले दिन 1.86 लाख बच्चों…

फैसले के मुताबिक अब 10 जनवरी तक बाबा महाकाल के गर्भगृह और नंदी हाल में भक्तों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। हालाँकि सभी श्रद्धालुओं को बाबा महाकाल के दर्शन होंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने बताया कि “मंदिर समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर आशीष सिंह के आदेशानुसार श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या को दृष्टिगत रखते हुए आज से 10 जनवरी 2022 तक अगले 07 दिन तक गर्भगृह में भक्तों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।”

धाकड़ ने बताया कि “बाबा की पूजा अर्चना के लिए केवल मंदिर के पुजारी / पुरोहित / कर्मचारियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। वहीं इस दौरान यहाँ पहुंचने वाले सभी श्रद्धालु नंदीमंडप के पीछे गणेश मंडप के बेरिकेड्स से श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन कर सकेंगे।”

भैयाजी ये भी देखे : Breaking : बिरगांव नगर निगम में कांग्रेस का कब्ज़ा, नंदलाल देवांगन…

गौरतलब है कि आने साल के चलते यहाँ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या को देखते हुए 30 दिसंबर 2021 से 03 जनवरी 2022 तक प्रवेश पर रोक लगाई गई थी। इस दौरान भी परम्परागत पुजाओं में सम्मिलित होने वाले पुजारी / पुरोहित / प्रतिनिधि / कर्तव्यरत कर्मचारियों को गर्भगृह में प्रवेश दिया जा रहा था।