spot_img

कवर्धा विवाद: 59 लोग गिरफ्तार, हिंसा के मामलें में कार्रवाई जारी

HomeCHHATTISGARHकवर्धा विवाद: 59 लोग गिरफ्तार, हिंसा के मामलें में कार्रवाई जारी

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा (KAVARDHA) जिले में पिछले तीन दिनों से चल रहे विवाद पर पुलिस अधिकारियों ने अब सख्ती करना शुरु कर दिया है। कवर्धा में उपद्रव फैलाने और तोडफ़ोड़ करने वाले अब तक 59 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी उपद्रवी मंगलवार को कवर्धा बंद और धरना प्रदर्शन के बाद हुए हिंसात्मक हमले में शामिल थे। वीडियो फुटेज को देखकर दंगाईयों की शिनाख्त की जा रही है।

भैयाजी ये भी देखे : पीसीसी अध्यक्ष बनने की होड में आधा दर्जन विधायक, दिल्ली कर रहे लॉबिंग

धारा 144 लागू

आईजी विवेकानंद ने बताया कि पुलिस टीम ने वीडियो फुटेज देखकर इस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर रही है। बता दें कि कवर्धा शहर में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए कलेक्टर (KAVARDHA) ने धारा 144 लागू किया है। इसके बाद भी हिन्दू विश्व परिषद के तले मंगलवार को कवर्धा बंद और धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में शामिल होने जिले के अलावा बाहरी जिले राजनांदगांव, बेमेतरा, मुंगेली, धमतरी, रायपुर से लोगों की भीड़ पहुचीं थी।

दूसरे जिलों के कप्तानों ने सम्हाला मोर्चा

कवर्धा (KAVARDHA) की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मुख्यालय से लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। कवर्धा के अलावा दुर्ग एसपी और पड़ोसी जिले में पदस्थ अधिकारियों को लॉ एंड आर्डर नियंत्रित करने के लिए कवर्धा में लगाया गया है। बलवा रोधी दस्ते के साथ पुलिस अधिकारी मोर्चें पर डटे हुए है और अराजकता करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे है। पुलिस महकमें के अलावा सरकार के वरिष्ठ मंत्री इस मामलें को नियंत्रित करने के लिए पूरे मामलें में नजर रखे हुए है और लगातार दिशा-निर्देश जारी कर रहे है।