spot_img

CM की दौड़ में पांच नाम, शिक्षक, किसान नेता समेत अन्य पदों में सम्हाल चुके जिम्मेदारी

HomeNATIONALCM की दौड़ में पांच नाम, शिक्षक, किसान नेता समेत अन्य पदों...

दिल्ली। गुजरात (GUJRAT) के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के इस्तीफे के बाद अब बीजेपी विधायक दल की बैठक में रविवार को नए नेता का चुनाव होगा। कथित तौर पर केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के नामों पर विचार किया जा रहा है। ये दोनों पटेल या पाटीदार समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. इनके अलावा गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल और राज्य के कृषि मंत्री आरसी फालदू भी पटेल समुदाय से हैं। इनके नाम भी विजय रूपाणी के उत्तराधिकारी के रूप में चर्चा में हैं।

भैयाजी ये भी देखे : ट्रांसफारमर में विस्फोट से गणेश पंडाल में लगी आग

अब तक ये जिम्मेदारी सम्हाल रहे

मनसुख मंडाविया

मंडाविया केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं। उन्हें जुलाई में ही राज्यमंत्री से प्रमोट कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है और स्वास्थ्य जैसे अहम विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।2012 व 2018 में मंडाविया राज्य सभा के लिए चुने गए है।

पुरुषोत्तम रूपाला

रूपाला को भी जुलाई के मंत्रिपरिषद विस्तार में प्रमोशन देकर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। पार्टी में कृषि राज्य मंत्री का पद सम्हाल चुके है। वर्तमान में रूपाला केंद्र सरकार में मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री हैं। रूपाला अमरेली विधानसभा से तीन बार विधायक रह चुके है।

नितिन पटेल

नितिन पटेल 5 अगस्त 2016 से गुजरात (GUJRAT) के उप मुख्यमंत्री हैं। पांच साल पहले भी उनका नाम सीएम पद की दौड़ में था लेकिन तब विजय रुपाणी ने बाजी मार ली थी। एक बार उन्होंने कहा था कि जब तक हिन्दू बहुमत में है तभी तक देश में संविधान, लोकतंत्र, कोर्ट-कचहरी वगैरह का वजूद है। इस बयान पर काफी विवाद हुआ था।

आरसी फालदू

आरसी फालदू का पूरा नाम रणछोड़भाई छनभाई फालदू है। वो फिलहाल गुजरात (GUJRAT) के कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री हैं। फालदू अपने नौ भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। फालदू कलावड़ से 1998 से लगातार विधायक चुने जाते रहे हैं। फालदू वो दसवीं पास हैं।

प्रफुल्ल खोड़ा पटेल

पीएम मोदी के बेहद करीबी माने जाने वाले नेता प्रफुल्ल खोड़ा पटेल के नाम की चचार्एं भी तेज हैं। अमित शाह की गैर मौजूदगी में पटेल गुजरात में मोदी सरकार में गृह मंत्री भी रह चुके हैं। वह 2010 से 2012 तक इस पद पर रहे। इनके पिता खोड़ाभाई पटेल से भी नरेंद्र मोदी का काफी निकटता रही है।