spot_img

सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष को पार्टी ने जारी किया नोटिस

HomeCHHATTISGARHसरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष को पार्टी ने जारी किया...

राजनांदगांव। प्रदेश में नए जिलों की घोषणा के बाद अम्बागढ़ चौकी में हुए विरोध-प्रदर्शन से कांग्रेस (CONGRESS) संगठन नाराज है। कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन करने वाले नेताओं को नोटिस देकर कारण पूछा है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार नोटिस प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ल ने अम्बागढ़ चौकी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है।

15 अगस्त को किया था प्रदर्शन

सीएम भूपेश बघेल ने 15 अगस्त को प्रदेश में चार नए जिले बनाने की घोषणा की। इसमें राजनांदगांव से अलग कर मोहला-मानपुर जिले का नाम भी था। घोषणा के कुछ देर बाद ही अम्बागढ़ चौकी में बड़ा प्रदर्शन हो गया। भाजपा और कांग्रेस (CONGRESS) दोनों दलों के स्थानीय नेता-कार्यकर्तासड़क पर उतर आए।

भैयाजी ये भी देखे : गार्डन में खेलने की बात बोलकर घर से निकली किशोरियां पहुंची महराष्ट्र, घर वापस लाने पुलिस टीम रवाना

इस विरोध में खुज्जी की कांग्रेस विधायक छन्नी साहू भी साथ थी। प्रदर्शनकारी अंबागढ़ चौकी को जिला बनाने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी के खिलाफ भी नारे लगे। इस घटना के दो दिन बाद कांग्रेस (CONGRESS) के महामंत्री ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को नोटिस जारी करके पूरे मामलें में स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस जारी करने के बाद अपना पक्ष रखने के लिए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को तीन दिन का समय दिया गया है।