spot_img

BREAKING: तेंदुए की खाल की राजधानी में बेचने की कोशिश, 2 आरोपी गिरफ्तार

HomeCHHATTISGARHBREAKING: तेंदुए की खाल की राजधानी में बेचने की कोशिश, 2 आरोपी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तेंदुए की खाल (TENDUA KHAAL) बेचने की फिराक में घूम रहे दो तस्करों को पुलिस ने पकड़ा है। ये आरोपी एक्टिवा में खाल रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों को खाल (TENDUA KHAAL) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों का नाम पुलिस द्वारा निखिल कुमार राय और मनीष कुमार बताया जा रहा है। आरोपियों के गिरोह शामिल 1 अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।

बरामद खाल की कीमत 10 लाख

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी निखिल कुमार और मनीष कुमार से जब्त खाल (TENDUA KHAAL) की कीमत लगभग 10 लाख रुपए है। आरोपी खाल को बेचने के लिए कोरिया से रायपुर लेकर पहुंचे थे। आरोपी के साथ मनोज कुमार उर्फ विक्रम पुलिस द्वारा फरार बताया जा रहा है। मनोज की तलाश में पुलिसकर्मी जुटे है और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रहे है।