spot_img

शहीदी सप्ताह के दौरान सुरक्षाबलो की बड़ी कामयाबी, लूट-हत्या में शामिल 5 लाख का ईनामी नक्सली हांडा मंडावी गिरफ्तार

HomeCHHATTISGARHBASTARशहीदी सप्ताह के दौरान सुरक्षाबलो की बड़ी कामयाबी, लूट-हत्या में शामिल 5...

रायपुर। नक्सली सप्ताह के पहले दिन डीआरजी जवानो ने ईनाम नक्सली (NAXALI) को पकडऩे में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए नक्सली का नाम पुलिस द्वारा हांडा मंडावी बताया जा रहा है। हांडा मंडावी के उपर लूट, चोरी और हत्या के आधा दर्जन केस दर्ज है। दंतेवाड़ा में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर डीआरजी जवानों ने नक्सली मंडावी को पकड़ा है।

एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि नक्सलियों (NAXALI) के शहीदी सप्ताह को देखते हुए जिले के चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी जा रही है। मुखबिर की सूचना पर डीआरजी की जवानों की सर्चिंग टीम, थाना कुआकोंडा क्षेत्र के जियकोड़ता के जंगल के लिए रवाना की गई थी। जब पुलिस वहां पहुंची तो एक संदिग्ध व्यक्ति जंगल की ओर भागने लगा। व्यक्ति के भागने पर पुलिस को शक हुआ और उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में उसने अपना नाम हांदा कर्रा मंडावी बताया और खुद तो कटेकल्याण एरिया कमेटी सदस्य और एरिया मिलिशिया कमांडर बताया। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इसके उपर 5 लाख का इनाम घोषित था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने इस पर 10 हजार का इनाम रखा था। नक्सली (NAXALI)  को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।