spot_img

Bird Flu से देश में पहली मौत, 11 साल के मासूम ने तोडा दम

HomeNATIONALBird Flu से देश में पहली मौत, 11 साल के मासूम ने...

दिल्ली। बर्ड फ्लू (Bird Flu ) से देश में पहली मौत देश की राजधानी दिल्ली में हुई है। हरियाणा के 11 वर्षीय मासूम ने संघर्ष करते हुए मंगलवार को दम तोड़ दिया। वह बर्ड फ्लू के वायरस से संक्रमित था। विशेषज्ञों के अनुसार इस वर्ष बर्ड फ्लू से मौत का यह पहला मामला है। पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की एक रिपोर्ट में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है। मृतक का नाम सुशील बताया जा रहा है।

2 जुलाई को हुआ था भर्ती

मासूम सुशील को उसके परिजनों ने 2 जुलाई को निमोनिया और ल्यूकेमिया की बीमारी से ग्रसित अवस्था में दिल्ली एम्स में भर्ती कराया था। उसके संपर्क में आए अस्पताल के सभी कर्मचारियों को संभावित संक्रमण के लक्षणों और रिपोर्ट की पहचान के लिए आइसोलेशन में रहने को कहा गया है।

विशेषज्ञों की टीम पहुंची हरियाणा

सुशील के गांव में बर्ड फ्लू (Bird Flu ) के और मामलों की जांच करने और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के लिए नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल की एक टीम को हरियाणा भेजा गया है। आपको बता दे कि इस साल की शुरुआत में हरियाणा सहित कई राज्यों में बर्ड फ्लू के मामलों की भारी लहर के बाद हजारों जंगली पक्षी मृत पाए गए थे और हजारों मुर्गे मारे गए थे। जनवरी के अंत में केंद्र ने अलर्ट जारी किया था। महाराष्ट्र, गुजरात और छत्तीसगढ़ के साथ-साथ केरल, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, यूपी और पंजाब में पोल्ट्री के बीच बर्ड फ्लू (Bird Flu ) की पुष्टि की थी।