spot_img

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे शिमला, दिवंगत वीरभद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि

HomeCHHATTISGARHमुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे शिमला, दिवंगत वीरभद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सवेरे 8:00 बजे रायपुर से विमान द्वारा रवाना होकर शिमला पहुंचे है। भूपेश नई दिल्ली,पंजाब के मोहालीहोते हुए शिमला पहुंचें है। यहाँ उन्होंने राजीव भवन में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने उनके शोकाकुल परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए, ईश्वर से उन्हें इस दुख की घड़ी को सहने के लिए शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि वरिष्ठ नेता श्री वीरभद्र सिंह ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और सांसद के रूप में अपने प्रदेश के विकास में अविस्मरणीय योगदान दिया। वे केंद्रीय मंत्री रहे और छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का दायित्व संभाला।

सीएम भूपेश बघेल शिमला से आज दोपहर 2:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 3:15 बजे मोहाली और वहां से विमान द्वारा 4:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री नई दिल्ली से शाम 4:30 बजे विमान द्वारा रवाना होकर शाम 6:00 बजे रायपुर लौट आएंगे।