spot_img

4 महीने में उत्तराखंड को मिला तीसरा मुख्यमंत्री: नए सीएम होंगे पुष्कर सिंह धामी, भाजपा विधायक दलों की बैठक में लगी मुहर

HomeNATIONALCOUNTRY4 महीने में उत्तराखंड को मिला तीसरा मुख्यमंत्री: नए सीएम होंगे पुष्कर...

चार महीने के भीतर उत्तराखंड को फिर से नया मुख्यमंत्री मिला है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दलों की बैठक हुई, जिसमें पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लग गई है। अब नए मुख्यमंत्री धामी होंगे। राज्य में विधानसभा चुनाव अगले आठ महीने बाद होने हैं, इससे पहले नए सीएम के तौर पर धामी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुष्कर सिंह धामी खटीमा से विधायक हैं।

शुक्रवार की शाम को सीएम तीरथ सिंह रावत ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा था। सियासी पिच पर महज चार महीने हीं वो राज्य के मुख्यमंत्री रह पाए हैं। तीरथ सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की जगह ली थी। तीरथ सिंह रावत ने इस्तीफा देने को लेकर कहा कि उन्हें छह महीने के भीतर विधानसभा का सदस्य बनना था और अब विधानसभा चुनाव में सिर्फ आठ महीने बचे हैं। इसलिए वो अपना इस्तीफा दे रहे  हैं। हालांकि, उनकी कार्यशैली और बयान को लेकर लगातार वो सवालों के घेरे में थे।