spot_img

Covid-19 से बचने 80 लाख को लगाई वैक्सीन, 17 राज्यों में नहीं दर्ज़ हुई एक भी मौत

HomeNATIONALCovid-19 से बचने 80 लाख को लगाई वैक्सीन, 17 राज्यों में नहीं...

नई दिल्ली। भारत में Covid-19 के खिलाफ अपनी लड़ाई में लगभग 80 लाख लाभार्थियों को कोविड के टीके लग चुके हैं। 12 फरवरी 2021 तक 79,67,647 लाभार्थियों को देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत टीके लग गए हैं।

इनमें से 5,909,136 स्वास्थ्यकर्मी और 2,058,511 फ्रंटलाइन कर्मचारी हैं। अभी तक टीके लगाने के 1,64,781 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं। टीकाकरण के 28वें दिन यानि 12 फरवरी, 2021 को 4,62,637 लाभार्थियों (एचसीडब्लू 94,160 और एफएलडब्लू-3,68,477) को 10,411 सत्रों में टीके लगाए गए हैं।

भैयाजी ये भी पढ़े : बड़ी ख़बर : दो राज्यों में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बदले,…

टीके लगाए जाने वाले लाभार्थियों की संख्या में दिन-प्रतिदिन लगातार बढ़ोतरी हो रही है। भारत में टीका लगाए गए कुल लाभार्थियों में 8 राज्यों का लगभग 60 प्रतिशत (59.70 प्रतिशत) योगदान है।

इन 8 राज्यों में चार-चार लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके लगाए गए हैं। कुल लाभार्थियों में अकेले उत्तर प्रदेश का 10.8 प्रतिशत (8,58,602 लाभार्थी) योगदान हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोविड के कारण होने वाली मौत में काफी कमी आई है। 17 राज्यों/ केन्द्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 के कारण किसी नये मरीज की मौत होने की जानकारी नहीं मिली है।

तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, पुद्दुचेरी, चंडीगढ़, नगालैंड, असम, मणिपुर, सिक्किम, मेघालय, लद्दाख, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, त्रिपुरा, लक्षदीप, अरूणाचल प्रदेश, दमनदीव और दादर और नगर हवेली में कोविड की वज़ह से एक भी मौत नहीं हुई है।

Covid-19 के एक्टिव मामलें

भारत में शनिवार को कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1,36,571 है। अब सक्रिय मामलों की संख्या देश के कुल संक्रमित मामलों की केवल 1.25 प्रतिशत ही है। अभी तक 1,06,00,625 मरीज ठीक हो चुके हैं।

81.93 प्रतिशत ठीक हुए नये रोगी छह राज्यों से संबंधित हैं। केरल में कल सबसे अधिक 5,332 नये रोगी ठीक हुए हैं, जबकि महाराष्ट्र और तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों के दौरान क्रमशः 2,422 और 486 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं।

कोरोना के नए मरीज़ों की संख्या

देशभर में पिछले 24 घंटों में 12,143 नये मामले दर्ज हुए हैं। 86.01 प्रतिशत नये मामले छह राज्यों के हैं। केरल में कल सबसे अधिक 5,397 नये रोगियों का पता चला है। महाराष्ट्र और तमिलनाडु में कल क्रमशः 3,670 और 483 नये मरीजों का पता चला है।

भैयाजी ये भी पढ़े : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का जवाब, पीएम के अनुभव से तैयार…

पिछले 24 घंटों में Covid-19 से 103 लोगों की मौत हुई है। 80.58 प्रतिशत मौत के नये मामले छह राज्यों से संबंधित हैं। महाराष्ट्र में कल सबसे अधिक 36 मरीजों की मौत हुई, जबकि केरल में 18, कर्नाटक और पंजाब में 8 – 8 मरीजों की जान गई।