spot_img

बड़ी ख़बर : दो राज्यों में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बदले, राष्ट्रपति ने दी मंज़ूरी

HomeNATIONALबड़ी ख़बर : दो राज्यों में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बदले, राष्ट्रपति...

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दो राज्यों के उच्च न्यायालय (Highcourt) में नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की है। विधि विभाग के प्रस्ताव पर अपनी सहमति देते हुए राष्ट्रपति की ओर से इनके नियुक्ति आदेश ज़ारी कर दिए है।

बॉम्बे उच्च न्यायालय और मणिपुर उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीशों की ये नियुक्ती की है। ये दोनों नियुक्तियां तक़रीबन एक साल की अवधि के लिए की गई है।

भैयाजी ये भी पढ़े : भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी पहुंची रायपुर, बजट सत्र के लिए.

राष्ट्रपति ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 224 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति का उपयोग करते हुए, पुष्पा वीरेंद्र गनेदीवाला को 13 फरवरी, 2021 से प्रभावी, एक वर्ष की अवधि के लिए बॉम्बे उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया है। इस संबंध में विधि और न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग द्वारा कल एक अधिसूचना जारी की गई थी।

न्यायमूर्ति पुष्पा वीरेंद्र गनेदीवाला, 26 अक्टूबर, 2007 को जिला न्यायाधीश के रूप में न्यायिक सेवा में शामिल हुईं और उन्होंने महाराष्ट्र राज्य के विभिन्न अदालतों में न्यायिक अधिकारी के रूप में कार्य किया है।

उन्होंने महाराष्ट्र न्यायिक अकादमी तथा भारतीय मध्यस्थता केंद्र और प्रशिक्षण संस्थान, उत्तान में संयुक्त निदेशक के रूप में तथा बॉम्बे उच्च न्यायालय में रजिस्ट्रार (सतर्कता) एवं रजिस्ट्रार जनरल के रूप में भी कार्य किया है। उन्हें 13 फरवरी, 2019 से प्रभावी दो साल की अवधि के लिए बॉम्बे उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

Highcourt मणिपुर में संजय कुमार की नियुक्ति

वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति पुलिगोरू वेंकट संजय कुमार को मणिपुर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है।

न्यायमूर्ति पुलिगोरू वेंकट संजय कुमार का अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण 25 अगस्त, 1988 को हुआ था। उन्हें आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में सिविल, संवैधानिक और सेवा से सम्बंधित मामलों में वकालत का अनुभव है।

भैयाजी ये भी पढ़े : “चिराग परियोजना” से रौशन होगा बस्तर का किसान, 1036 करोड़ का…

उन्हें 8 अगस्त, 2008 को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय (Highcourt) के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में और 20 जनवरी, 2010 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्हें 14 अक्टूबर, 2019 को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया गया था।