spot_img

बड़ी खबर : भाजयुमो की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, कार्यसमिति में 90 सदस्य

HomeCHHATTISGARHबड़ी खबर : भाजयुमो की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, कार्यसमिति में 90 सदस्य

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने अपनी टीम जंबो टीम बनाई है। साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और प्रदेश महामंत्री पवन साय की सहमति के बाद यह कार्यकारिणी घोषित की है।

जिसमें भाजयुमो की कार्य समिति और जिला अध्यक्षों समेत विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई है।

भैयाजी ये भी पढ़े : बड़ी ख़बर : अब खुलेंगे कोचिंग, लाइब्रेरी और स्किल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट…आदेश…

भाजयुमो (BJYM) में अमित साहू ने चार उपाध्यक्ष, दो प्रदेश महामंत्री, पांच प्रदेश मंत्री, कोषाध्यक्ष, प्रचार प्रसार प्रमुख, प्रदेश कार्यालय प्रभारी, प्रदेश कार्यालय सह प्रभारी, मीडिया प्रभारी, मीडिया सह प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी समेत विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की है।

BJYM कार्यसमिति में 90 सदस्य

साहू ने प्रदेश कार्यसमिति में 90 सदस्य बनाए है। वही इस कार्यकारणी में प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्यों की संख्या 43 है।

भैयाजी ये भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में चमका ऑटोमोबाइल बाजार, साढ़े चार हज़ार से ज़्यादा कारें…

भाजयुमो अध्यक्ष ने सूबे के 19 जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति भी की है। जिसमें रायपुर ग्रामीण में संचित तिवारी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।