spot_img

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान, सुनील चौधरी बने अध्यक्ष…

HomeCHHATTISGARHभाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान, सुनील चौधरी बने...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अखिलेश सोनी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय की सहमति के बाद अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की है।

भैयाजी ये भी देखे : छत्तीसगढ़ में किसानों ने किया नेशनल हाइवे पर किया चक्का जाम,…

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सोनी ने प्रदेश कार्यकारिणी में जहाँ 6 लोगो को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। वहीं 2 प्रदेश महामंत्री, 6 प्रदेश मंत्री व अन्य पदाधिकारियों की तैनाती भी की गई है।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में 71 प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाये गये है। वहीं 22 प्रदेश स्थायी आमंत्रित सदस्य, 54 प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य बनाये गये हैं।

सोनी ने प्रदेश भर में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के लिए जिलाध्यक्षों के नामों का भी ऐलान किया है। पिछड़ वर्ग मोर्चा ने संगठन के 26 जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

जिसमे रायपुर शहर का जिलाध्यक्ष सुनील चौधरी को बनाया है। वहीं रायपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष के तौर पर राजेश साहू की नियुक्ति की गई है।

भैयाजी ये भी देखे : नीति आयोग : 20 फरवरी को समीक्षा करेंगे मोदी, राज्यों को…

पिछड़ा वर्ग मोर्चा में ये बने जिला अध्यक्ष

बलौदाबाजार-राजकुमार जायसवाल
गरियाबंद-देशबंधु नायक
महासमुंद-कामता प्रसाद पटेल
धतमरी-नंदलाल यादव
बेमेतरा-दीपेश साहू
बालोद-जितेंद्र साहू
राजनांदगांव-शिव वर्मा
कवर्धा-जयप्रकाश कौशिक
कांकेर-संजय सिन्हा
कोंडगांव-मनोज साहू
नारायणपुर-संतोष साहू
बस्तर-लच्छीन यादव
दंतेवाड़ा-खिरेंद्र ठाकुर
सुकमा-रामाकांत नायक
बीजापुर-पी संतोष कुमार
बिलासपुर-कृष्णकुमार कौशिक
जीपीएम-संदीप जायसवाल
जांजगीर-भुवन भास्कर यादव
रायगढ़-अरूण कातोरे
जशपुर-केशव यादव
सरगुजा-राजेंद्र जायसवाल
सूरजपुर-रामानंद जायसवाल
बलरामपुर-शिवनाथ जायसवाल
कोरिया-अनिल साहू