spot_img

भूखा समझकर खाना खिलाने गई महिला, स्प्रे मार कर पांच लाख के गहने की उठाईगिरी

HomeCHHATTISGARHभूखा समझकर खाना खिलाने गई महिला, स्प्रे मार कर पांच लाख के...

रायपुर। रायपुर में एक महिला के साथ उठाईगिरी हुई है। महिला एक भूखे आदमी को खाना खिलाने के लिए उसके साथ कुछ दूर गई, जिसके बाद शातिर युवकों ने उनके साथ उठाई गिरी कर दी।

इस घटना में महिला पर शातिर आरोपियों ने एक स्प्रे के इस्तेमाल करने की बात कहीं है। जिसके बाद महिला ने खुद ही अपने जेवर और गहने उतार कर उन दोनों शातिर आरोपियों को सौप दिया।

भैयाजी ये भी पढ़े : किसानों की ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा पर 22 FIR दर्ज़, पहचान के लिए खंगाल रहे फुटेज

जब कुछ देर बाद महिला को होश आया तब उसे पूरा मामला समझ आया। जिसके बाद महिला ने 112 में कॉल किया और आनन फानन में गोलबाज़ार थाने पहुंची और मामलें की जानकारी दी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक देवेंद्र नगर निवासी प्रेमलता अग्रवाल के साथ यह घटना घटित हुई है। जिसमें प्रेमलता शास्त्री बाजार के पास सब्जी और फल खरीदने पहुंची थी। उनके साथ उनके पति भी थे, पर वह किसी और स्थान पर खरीदारी कर रहे थे।

इतने में एक लड़का जो तकरीबन 20 साल के लगभग था, उसने महिला से भूख लगने और नौकरी से निकाल दिए जाने की बात कही। युवक के हाथ में एक झोला था।

इतने में एक दूसरा लड़का वहां पहुंचकर उस झोले में सामान की जानकारी मांगता है और उसमें नोटों के बंडल होना बताकर एक 500 के नोट का चिल्लर एक फल वाले से कराता है, जिससे महिला को विश्वास हो गया के युवक के पास पैसे है। इसके बाद युवक ने खुद भी पहले से मौजूद युवक को 50 रुपए दिए।

उठाईगिरी के लिए मारा स्प्रे

पीड़िता के बताए अनुसार वो खुद और बाद में पहुंचे युवक ने पैसे मांग रहे युवक को कुछ खिलाने के लिए पास की दूकान पहुंचे। दूकान से वापसी के समय कुछ दूर आने के बाद महिला पर दोनों शातिरों एक स्प्रे का इस्तेमाल किया।

भैयाजी ये भी पढ़े : सुप्रीम कोर्ट पंहुची ट्रेक्टर रैली की हिंसा, जाँच के लिए न्यायिक आयोग की मांग

जिससे बेसुध होकर प्रेमलता ने सारे जेवरात इन दोनों युवकों को सौंप दिया। जिसके बाद दोनों शातिर रफूचक्कर हो गए। फिलहाल इस मामले पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सीसीटीवी में इनके फुटेज से बरामद हुए है, जिसके आधार पर पड़ताल की जा रही है।