नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों की रैली में हुए उत्पात के बाद पुलिस ने बड़ी कार्यवाही का मन बनाया है। किसान ट्रैक्टर रैली (Tractor rally) के दौरान हुई हिंसा के संबंध में दिल्ली पुलिस ने अब तक 22 एफआईआर दर्ज कर ली है।
ये एफआईआर दंगों से संबंधित कानूनों के तहत दर्ज की गई है। जिसमें सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और हथियारों के साथ सरकारी कर्मचारियों पर जानलेवा हमला करना जैसी कई धाराएं शामिल है।
भैयाजी ये भी पढ़े : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का बड़ा फैसला, एच1बी वीजाधारक को दी ये छूट
इधर दर्ज हुई एफआईआर पर पुलिस की एक टीम जाँच पड़ताल में भी जुटी हुई है। जिसमें पुरे मामलें में सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर सार्वजानिक संपति का नुक़सान करने वालों की पहचान की जाएगी।
#UPDATE किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा में 22 FIR दर्ज़ की गई हैं: दिल्ली पुलिस https://t.co/mAvkr599cW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 27, 2021
इसके आलावा उनकी भी शिनाख़्त की जा रही है जिन्होंने पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला किया है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के 86 पुलिसकर्मी इस इस हिंसा में घायल हो गए हैं।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक़ किसानों ने 26 जनवरी को सुबह लगभग 8.30 बजे सिंघु सीमा पर लगभग 6,000-7,000 ट्रैक्टरों के साथ रैली की योजना बनाई थी। पहले से तय योजना के अनुसार, उन्हें संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचना था और फिर वहां से दाहिना मोड़ लेना था।
लेकिन प्रदर्शनकारियों में शामिल ‘निहंगों’ ने घोड़े पर सवार होकर हाथ में तलवार लिए मुकरबा चौक और ट्रांसपोर्ट नगर के बीच लगाए गए बैरिकेड तोड़ दिए।
#WATCH कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शनकरी किसानों ने करनाल बाईपास पर दिल्ली के अंदर प्रवेश करने के लिए पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ी। #FarmLaws pic.twitter.com/MwzZDFrvBc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2021
Tractor rally में पुलिस पर ट्रेक्टर चढाने की कोशिश
दिल्ली पुलिस ने कहा, आईटीओ पर गाजीपुर और सिंघु सीमाओं से आए किसानों की ट्रैक्टर रैली(Tractor rally) के एक समूह ने नई दिल्ली जिले में घुसने का प्रयास किया।
जब उन्हें पुलिसकर्मियों ने रोका तो किसानों का एक वर्ग हिंसक हो गया और बैरिकेड्स तोड़ दिए और लोहे की ग्रिल को क्षतिग्रस्त कर दिया।
भैयाजी ये भी पढ़े : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का बड़ा फैसला, एच1बी वीजाधारक को दी ये छूट
पुलिस अधिकारी ने कहा कि सड़क के डिवाइडर और यहां तक कि अपने ट्रैक्टरों के साथ बैरिकेड्स पर तैनात पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की भी कोशिश की गई।
#WATCH दिल्ली: लाल किले के अंदर एक प्रदर्शनकारी ने पोल पर अपना झंडा लगाया। #FarmersProtest pic.twitter.com/Uc1hVFH2ef
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2021
ज्यादातर घटनाएं मुकरबा चौक, गाजीपुर, ए-पॉइंट आईटीओ, सीमापुरी, नांगलोई टी-पॉइंट, टिकरी बॉर्डर और लाल किले में हुई।