spot_img

Bird Flu : देश में बढ़ा खतरा, 7 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि, 1200 पक्षियों की मौत

HomeNATIONALCOUNTRYBird Flu : देश में बढ़ा खतरा, 7 राज्यों में बर्ड...

दिल्ली / कोरोना के बाद अब बर्ड फ्लू (Bird Flu)का खतरा और अधिक बढ़ गया है। जिसे लेकर केंद्र सरकार सभी राज्यों को एतिहात बरतने की चेतावनी दे रही है। बता दे कि अब तक अब छह राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है, उनमें केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और गुजरात शामिल हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू (Bird Flu) या ‘एवियन इंफ्लूएंजा’ के प्रकोप की पुष्टि होने के साथ ही इससे प्रभावित राज्यों की कुल संख्या बढ़ कर 7 हो गई है।

भैयाजी ये भी देखे –whatsapp के नए नियम को लेकर मचा हंगामा, जानिए आखिर क्यों

ज्ञात हो कि देशभर में अब तक 1200 पक्षियों की मौत हो चुकी है।जिसके बाद सरकार ने सभी ज़ू को बंद रखने की समझाईस भी दी है। ज्ञात हो कि दिल्ली, चंडीगढ़ और महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू (Bird Flu) की पुष्टि अभी नहीं हुई है। इन स्थानों से लिए गए नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। आज मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अब तक सात राज्यों में इस रोग की पुष्टि हुई है। विभाग ने प्रभावित राज्यों को परामर्श जारी किया है, ताकि रोग को और अधिक फैलने से रोका जा सके।

भैयाजी ये भी देखे –Air India ने रचा इतिहास, महिला विंग ने सबसे लंबी…

बता दे कि उत्तर प्रदेश के कानपुर में बर्ड फ्लू (Bird Flu) ने दस्तक दी है। चिड़ियाघर में चार पक्षियों की मौत के बाद चिड़ियाघर बंद कर दिया गया है। जू के बाहर नोटिस चस्पा कर पर्यटकों और मॉर्निंग वॉकर्स के आने पर रोक लगा दी गई है। वही दिल्ली में गाजीपुर मुर्गा मंडी अगले 10 दिन तक बंद रहेगी। राजधानी में बर्ड फ्लू (Bird Flu)रोकने के ऐहतियात के तौर पर दिल्ली में हौज खास पार्क, द्वारका सेक्टर 9 पार्क, हस्तसाल पार्क और संजय झील को बंद कर दिया गया है।हरियाणा में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के एक दिन बाद पंचकूला के बरवाला क्षेत्र में पक्षियों को मारना शुरू हो गया है। इसके साथ ही राजस्थान के 11 जिलों में बर्ड फ्लू (Bird Flu)की पुष्टि हुई है।

भैयाजी ये भी देखे-पोर्न फिल्म देखकर सेक्स के दौरान कुर्सी में बंधवा लिए हाथ…

प्रदेश के 5 और अन्य जिलों में बर्ड फ्लू (Bird Flu) की पुष्टि हुई है। इसके अलावा रणथंभौर नेशनल पार्क के नजदीक भी कौवों में वायरस की पुष्टि हुई है। हनुमानगढ़, जैसलमेर, पाली , बांसवाड़ा और दौसा जिला शामिल है।महाराष्ट्र के परभणी में 900 मुर्गियों की मौत हो गई है।केरल में राज्य आपदा घोषित केरल में बड़ी संख्या में पक्षियों के एच-5 एन-8 वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद बर्ड फ्लू (Bird Flu) को राज्य आपदा घोषित कर दिया गया है। ये वायरस अलप्पुझा और कोट्टायम जिले में मिला है।