spot_img

Breaking News : सुकमा में IED ब्लास्ट के बाद नक्सल मुठभेड़, एक जवान घायल

HomeCHHATTISGARHBASTARBreaking News : सुकमा में IED ब्लास्ट के बाद नक्सल मुठभेड़, एक...

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में IED ब्लास्ट के बाद सुरक्षाबल और माओवादियों के बीच मुठभेड़ की खबर मिली है। नक्सलियों ने पहले IED ब्लास्ट किया, जिसकी चपेट में आने से एक जवान घायल हुआ है।

इसके बाद माओवादियों ने सुरक्षाबल की टुकड़ी पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्यवाही में पुलिस और सुरक्षाबल के जवानों ने भी फायरिंग की। जवानों को खुद पर भारी पड़ता देखे माओवादी भाग खड़े हुए।

भैयाजी ये भी देखे : अटल स्मारक में पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी दी श्रद्धांजलि

ये पूरा मामला सुकमा और दंतेवाड़ा जिले के बीच का बताया जा रहा है। नक्सलियों के भागने के बाद टीम ने आस पास के पुरे इलाके में सर्चिंग अभियान चलाया है।

सर्चिंग के दौरान मौके से सुरक्षा बल की टीम ने बड़ी मात्रा में रोज़मर्रा की चीज़ों के साथ दवा और अन्य सामान भी ज़प्त किया गया है। सुकमा एसपी कन्हैया ध्रुव ने इस मामले की पुष्टि करते हुए जानकारी दी है।

IED ब्लास्ट और मुठभेड़-SP

सुकमा एसपी कन्हैया ध्रुव ने बताया कि “फिलहाल मौके पर सर्चिंग ज़ारी है, बैकटीम भी रवाना की गई है। सुकमा और दंतेवाड़ा जिले के बीच ये मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के पहले IED ब्लास्ट की भी जानकारी मिली है।

भैयाजी ये भी देखे : Live : किसानों को मिली “सम्मान निधि” मोदी ने पूछा, इस राशि का क्या करेंगे ?

वहीं घायल जवान को भी अस्पताल पहुंचा दिया गया है, जहाँ उसका उपचार शुरू हो चूका है। टीम के लौटने के बाद ही पुरे मामलें की विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।”