दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (NARENDRA MODI) के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने पर आज बुधवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा इस मामले में 100 से ज्यादा लोगों पर केस दर्ज किया गया है। वहीं, इस मामले में खुद को घिरता देख आम आदमी पार्टी ने मोदी सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए हमला बोला है।
AAP दफ्तर से निकली गाड़ी में मिले पोस्टर
विशेष सीपी दीपेंद्र पाठक ने मीडिया को बताया पोस्टरों में प्रिंटिंग प्रेस (NARENDRA MODI) का ब्योरा नहीं था। मामले में प्रिंटिंग प्रेस अधिनियम और संपत्ति विरूपण अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में आम आमदी पार्टी (आप) कार्यालय से निकली एक वैन को भी रोका गया। इससे कुछ पोस्टर जब्त किए गए और गिरफ्तारियां की गईं।
एक पोस्टर से इतना डर क्यों- AAP
पुलिस के एक्शन पर आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी दी है। आप ने कहा, “मोदी सरकार (NARENDRA MODI) की तानाशाही चरम पर है! इस पोस्टर में ऐसा क्या आपत्तिजनक है जो इसे लगाने पर मोदीजी ने 100 लोगों पर एफआईआर कर दी? पीएम मोदी, आपको शायद पता नहीं पर भारत एक लोकतांत्रिक देश है। एक पोस्टर से इतना डर! क्यों?”
प्लीज, रोज-रोज लड़ना बंद कीजिए- केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज बुधवार को ट्वीट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, “दिल्ली के हर काम को रोकना सही नहीं है। अब लोग समझने लगे हैं और आवाज उठाने लगे हैं। प्लीज, रोज-रोज लड़ना बंद कीजिए। आइये मिलकर दिल्ली का विकास करते हैं, लोगों की सेवा करते हैं। लड़ने में कुछ नहीं रखा।”