spot_img

SMUGGLING: डेढ़ किलो सोने के साथ उत्तर प्रदेश के दो तस्कर गिरफ्तार

HomeNATIONALSMUGGLING: डेढ़ किलो सोने के साथ उत्तर प्रदेश के दो तस्कर गिरफ्तार

पटना। सोना तस्करी (SMUGGLING) के खिलाफ डीआरआई को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। म्यांमार से तस्करी कर गुवाहाटी लाए गए डेढ़ किलो सोने को दो व्यक्ति मुंबई लेकर जा रहे थे। इस बीच पाटलिपुत्र स्टेशन पर ट्रेन के एसी कोच से दोनों को सोने के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। तस्करी में शामिल महिला भी पकड़ी गई है। बरामद सोना की कीमत 76 लाख रुपए है।

भैयाजी ये भी पढ़े :  MISSING: पैरोल पर रिहा 1 हजार कैदी गायब, सरकार ने पता लगाने उठाया यह कदम

गुवाहाटी से दिल्ली के रास्ते जाना था मुंबई

डीआईआर के मुताबिक सोने की 3 बिस्किट, जिसका वजन 1496 ग्राम है, म्यंमार से तस्करी कर गुवाहाटी लाया गया था। इसे दिल्ली होते हुए मुंबई ले जाना था। सूचना पर डीआरआई (SMUGGLING) पटना की टीम ने पाटलिपुत्र स्टेशन पर नाथज़्-ईस्ट के एसी कोच में आरपीएफ के साथ छापेमारी की। शमद के साथ अफरोज अमिरूल्लाह नाम की महिला की तलाशी ली गई तो सोने के तीन बिस्किट मिले। दोनों ने कमर में कपड़े के बेल्ट में इसे छुपा रखा था। महिला के पास दो जबकि युवक के पास सोने का एक बिस्किट था। दोनों वतज़्मान में मुंबई में रहते हैं। शमद मूलत: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहनेवाला है।

भैयाजी ये भी पढ़े :  INCIDENT:प्रेमी की शादी से नाराज प्रेमिका ने दुल्हन की आंखों में डाला फेवीक्विक, बाल काटे

SMUGGLING के पीछे बड़ा रैकेट

सोने की इस तस्करी के पीछे बड़ा रैकेट होने की आशंका जताई जा रही है। गिरफ्तार दोनों तस्करों से पूछताछ में कई अहम जानकारी डीआरआई को मिली है। इसके आधार पर मुंबई में छापेमारी की गई, हालांकि तस्करी के रैकेट से जुड़े अन्य लोगों पकड़ में नहीं आ सके। डीआरआई की टीम अंतरराष्ट्रीय रैकेट में शामिल मुंबई के सिंडिकेट के साथ गुवाहाटी में मौजूद तस्करों का भी पता लगा रही है।