spot_img

दूसरे चरण की तीन लोकसभा सीटों में 53 फ़ीसदी मतदान…कांकेर में 60 प्रतिशत वोटिंग

HomeCHHATTISGARHदूसरे चरण की तीन लोकसभा सीटों में 53 फ़ीसदी मतदान...कांकेर में 60...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए अब तक कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव लोकसभा सीटों पर 53.09% मतदान हो चुके हैं। ये आंकड़ें दोपहर एक बजे तक के हुए मतदान के है। दोपहर एक बजे तक कांकेर लोकसभा सीट में सर्वाधिक 60.15 प्रतिशत मतदान हुए हैं। वहीं महासमुंद में 52.06 फीसदी मतदान दर्ज किए गए हैं।

ये ख़बर भी देखें : Video : भूपेश ने पुलिस पर लगाया धमकाने का आरोप…आयोग से शिक़ायत…

तीन सीटों में सबसे कम 47.82 प्रतिशत मतदान राजनांदगांव लोकसभा सीट पर दर्ज हुआ है।राजनांदगांव के मोहला मानपुर विधानसभा सीट में सर्वाधिक 63% मतदान दोपहर 1:00 बजे तक दर्ज किया गया है। वही सबसे कम खुज्जी विधानसभा में 41.10% मतदान किया गया है।

ये ख़बर भी देखें : छत्तीसगढ़ में CGPSC 2021 के ज़रिए होगी CBI की एंट्री, भर्ती में जांच के लिए अधिसूचना हुई जारी…

महासमुंद में सर्वाधिक मतदान बिन्द्रानवागढ़ में दर्ज किया गया है, इस विधानसभा क्षेत्र में 55.49 फ़ीसदी मतदान हुआ है। वही धमतरी में सबसे कम 48.6 0% मतदान महासमुंद लोकसभा के अंतर्गत दर्ज किया गया है।अगर बात की जाए कांकेर लोकसभा सीट की तो केशकाल में 64.56 प्रतिशत के साथ सर्वाधिक मतदान हुआ है। वही संजारीबालोद विधानसभा क्षेत्र में 54.97 % मतदान दर्ज किया गया है।