spot_img

प्रिंसिपल पर शिक्षिका ने लगाया छेड़खानी का आरोप, गिरफ्तार

HomeCHHATTISGARHप्रिंसिपल पर शिक्षिका ने लगाया छेड़खानी का आरोप, गिरफ्तार

रायपुर। आरंग थानाक्षेत्र स्थित शासकीय स्कूल की शिक्षिका ने प्राचार्य पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। शिक्षिका की शिकायत पर आरंग पुलिस ने प्राचार्य को गिरफ्तार (Arrested) किया है। आरोपी प्राचार्य का नाम पुलिस द्वारा बीएल वर्मा बताया जा रहा है।

भैयाजी ये भी पढ़े : Mask : नहीं सुधरे मंत्रालय के कर्मचारी, आधा दर्जन बगैर मास्क पहुंचे दफ़्तर

आरंग पुलिस थाना प्रभारी लेखधर दीवान ने बताया कि आरंग की एक शासकीय विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका ने विद्यालय के प्रिंसिपल बीएल वर्मा (Arrested) पर छेडख़ानी करने का आरोप लगाया है। शिक्षिका की लिखित शिकायत पर केस दर्ज करके प्राचार्य को गिरफ्तार किया गया है।

भैयाजी ये भी पढ़े : धान खरीदी : खरीदी के लिए 27 नवंबर से मिलेगा टोकन, सुविधाओं पर ज़ोर

शिक्षिका का आरोप है, कि प्राचार्य विद्यालय में पदस्थ सभी महिला शिक्षिकाओं के साथ अभद्र व्यवहार और टिप्पणी करते हैं। 18 नवंबर को प्रिंसिपल ने शिक्षिका को अपने चेंबर में बुलाया, जहां उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। शिक्षिका वहां से किसी तरह बाहर निकलकर घर वापस आई। 23 नवंबर को प्रिंसिपल ने दोबारा हस्ताक्षर करने के बहाने चेंबर में बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। प्रिंसिपल की हरकतों से परेशान होकर आखिरकार शिक्षिका ने पुलिस थाने में शिकायत (Arrested) दर्ज कराई।