spot_img

होटल में युवक ने लगाई फांसी, पुलिस जुटी जांच में

HomeCHHATTISGARHहोटल में युवक ने लगाई फांसी, पुलिस जुटी जांच में

रायपुर। राजधानी रायपुर के होटल में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पंखा में गमछा के सहारा से युवक ने फांसी लगाई है। मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। शुक्रवार रात को युवक ने लॉज में रुकने के लिए रूम बुक कराया था। वहीं शनिवार को देर सुबह तक दरवाजा नहीं खोलने और फोन रिसीव नहीं करने पर होटल प्रबंधन को शक हुआ। होटल प्रबंधन ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने रूम का दरवाजा तोड़ा और देखा तो युवक फांसी के फंदे में लटका हुआ था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आजाद चौक थाना क्षेत्र के ब्राम्हण पारा स्थित होटल में एक युवक की लाश मिली है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान ब्राम्हण पारा निवासी नवीन दीवान(34 साल) के रूप में हुई है। मृतक ने शुक्रवार रात साढ़े 9 बजे अवधियापारा स्थित बालाजी होटल में रूम बुक कराया था। वहीं शनिवार को होटल में युवक की फांसी के फंदे में लटकती लाश मिली है।