spot_img

धान खरीदी : खरीदी के लिए 27 नवंबर से मिलेगा टोकन, सुविधाओं पर ज़ोर

HomeCHHATTISGARHधान खरीदी : खरीदी के लिए 27 नवंबर से मिलेगा टोकन, सुविधाओं...

रायपुर। एक दिसंबर से शुरू होने वाले धान खरीदी (Bought Paddy) के लिए 27 नवंबर से किसानों को टोकन दिए जाएंगे। साथ ही उपार्जन केंद्रों में बदले हुए मौसम के साथ धान खरीदी की पूरी तैयारी करने के निर्देश भी दिए गए है।

खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारी के संबंध में मंत्रालय में एक बैठक हुई है। इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उच्च स्तरीय समीक्षा हुई है।

भैयाजी ये भी पढ़े : Breaking News : Bhilai प्लांट में लगी भयंकर आग, दो हाइड्रोजन सिलेंडर ब्लास्ट

अपर मुख्य सचिवों ने राज्य के सभी कमिश्नरों और कलेक्टरों से कहा कि एक दिसम्बर से राज्य में धान खरीदी (Bought Paddy) शुरू होगी। राज्य में धान खरीदी का कार्य मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहली प्राथमिकता है।

धान खरीदी के लिए टोकन अधिकतम एक सप्ताह के अवधि तक के लिए दिए जाएंगे। किसानों को जारी टोकन में उल्लेखित तारीख तक किसी कारणवश यदि कोई किसान धान नही बेच पाता है तो उन्हें पुनः नया टोकन जारी किया जाएगा। गतवर्ष से 2 लाख 49 हजार ज्यादा किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है।

Bought Paddy के लिए बारदानें

धान खरीदी के लिए आवश्यक बारदाने की व्यवस्था खरीदी के पूर्व करने के निर्देश दिए गए हैं। पीडीएस सिस्टम एवं मिलरों से प्राप्त बारदानों का भौतिक सत्यापन करा लें और बारदाने एकत्रित कर खरीदी केन्द्रों में समय पूर्व उपलब्ध कराया जाएं। बारदानों की कमी की पूर्ति के लिए राज्य शासन द्वारा 70 हजार गठान प्लास्टिक के बारदाने खरीदी जा रही है।

260 नवीन धान उपार्जन केन्द्र

किसानों की सुविधा के लिए राज्य में लगभग 260 नवीन धान उपार्जन केन्द्र खोले गए हैं। इन केन्द्रों में चबूतरा निर्माण सहित खरीदी (Bought Paddy) केन्द्र के चारों तरफ सुरक्षा के लिए घेरा की व्यवस्था, ड्रेनेज सिस्टम, बारदाना, तालपतरी, कांटा-बांट सत्यापन, मास्चर मीटर, बोर्ड लगाने का कार्य खरीदी शुरू होने से पूर्व पूरा कर ऑनलाईन रिपोर्ट अपलोड करने के निर्देश दिए गए।