spot_img

बग़ैर मास्क पहने पहुंच गए मंत्रालय, 9 कर्मचारियों पर ठोका गया जुर्माना

HomeCHHATTISGARHबग़ैर मास्क पहने पहुंच गए मंत्रालय, 9 कर्मचारियों पर ठोका गया जुर्माना

रायपुर। प्रदेशभर में मास्क (Masks) पहनने को लेकर राज्य सरकार ने गाइडलाईन ज़ारी की है। बावजूद इसके मंत्रालय के कर्मचारी ही लापरवाही बरत रहे है। बगैर मास्क के मंत्रालय महानदी भवन पहुंचने वाले 9 कर्मचारियों पर आज जुर्माना ठोका गया है।

भैयाजी ये भी पढ़े : MASK KI DIWAR : लोगों को मिल रहा फ्री में मास्क, देखिये ख़ास

बगैर मास्क (Masks) और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करते हुए पाए जाने पर 9 कर्मचारियों को नियमानुसार फाइन कर राशि वसूल की गई। इन कर्मचारियों को भविष्य में बिना मास्क लगाए पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई है।

मंत्रालय महानदी भवन में कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए जारी की गई दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। मंत्रालय में बिना मास्क (Masks) के प्रवेश वर्जित है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के भी निर्देश दिए हैं।

बगैर मास्क (Masks) लगातार हो रही कार्यवाही

बगैर मास्क (Masks) के शहर में निकलने वाले पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। राजधानी समेत प्रदेश भर में ताबड़तोड़ चालान काटे जा रहे है।

भैयाजी ये भी पढ़े : खरीदी करने पहुंचे लोगो को व्यापारी एकता पैनल ने बाँटें मास्क और दीए

साथ ही लगातार मास्क पहने, सोशल डिस्टेंसिंग समेत मास्क और सेनेटाइजर का इस्तमाल भी किए जाने को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है।