spot_img

लोकसभा चुनाव : आज से कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया

HomeCHHATTISGARHलोकसभा चुनाव : आज से कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में शुरू हुई...

रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए नामांकन पत्र आज से भरे जाएंगे। लोकसभा आम चुनाव 2024 में मतदान वाले 12 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में 88 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए राजपत्र अधिसूचना आज ज़ारी कर दी गई है।

ये ख़बर भी देखें : बस्तर लोकसभा में मतदाताओं को जागरूक करने चलाया गया “स्टीकर अभियान”

दूसरे चरण में एक भाग संसदीय निर्वाचन क्षेत्र (बाहरी मणिपुर) के साथ इन 88 संसदीय क्षेत्रों में मतदान 26 अप्रैल 2024 को होगा। दूसरे चरण में असम, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल राज्य / केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं। इसके अलावा मणिपुर में एक भाग संसदीय क्षेत्र (बाहरी मणिपुर) का है।

ये ख़बर भी देखें : नक्सलियों ने फूंका जियो का मोबाइल टॉवर, 5 किलोमीटर तक नेटवर्क…

छत्तीसगढ़ की अगर बात की जाए तो दूसरे चरण में राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद लोकसभा में मतदान किए जाएंगे। दूसरे चरण के लिए 28 मार्च यानी आज गजट नोटिफिकेशन किया गया है। इसके साथ ही नामांकन भरने की प्रक्रिया भी आज से ही शुरू हो गई है। 4 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख तय की गई है। वहीं 5 अप्रैल को नामांकन की स्क्रूटनी के बाद 8 अप्रैल तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी। दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल 2024 को मतदान होगा।