spot_img

लोकसभा चुनाव : दूसरे चरण के मतदान संपन्न, छत्तीसगढ़ में 72.51 फ़ीसदी हुआ मतदान

HomeCHHATTISGARHलोकसभा चुनाव : दूसरे चरण के मतदान संपन्न, छत्तीसगढ़ में 72.51 फ़ीसदी...

रायपुर। देशभर समेत छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो गए है। अब प्रत्याशियों का भाग्य EVM में कैद हो चूका है, मतों की गणना 4 जून को की जाएगी। फिलहाल मतदान दलों को पोलिंग बूथ से सुरक्षित स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

ये ख़बर भी देखें : असंगठित कामगार और किसान कांग्रेस के दर्जनों पदाधिकारी भाजपा में शामिल

सूबे में सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे तक छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा की तीन सीटों पर मतदान हुए, जिसमें 72.51% मतदान दर्ज किया गया है। कांकेर महासमुंद और राजनांदगांव लोकसभा में आज वोट डाले गए है, जहाँ सर्वाधिक वोट कांकेर लोकसभा में डाले गए।

ये ख़बर भी देखें : लोकसभा चुनाव : शाम पांच बजे तक 72.13 फ़ीसदी मतदान, कांकेर…

कांकेर में 73.50 प्रतिशत, राजनांदगांव में 72.93 प्रतिशत और महासमुंद लोकसभा में 71.13 फीसदी मतदान हुए हैं। इन आंकड़ों में और इज़ाफ़ा होने की उम्मीद है क्यों कि ये आंकड़े अंतिम नहीं है। गौरतलब है कि राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा में मतदान के लिए 6567 मतदान केंद्र बनाए गए थे। दूसरे चरण में राजनांदगांव लोकसभा में 15, महासमुंद में 17 और कांकेर में कुल 9 प्रत्याशी मैदान में है।