spot_img

विश्व प्रसिद्ध “बस्तर दशहरा” की बढ़ेगी भव्यता…आयोजन के लिए दिए जाएंगे 50 लाख

HomeCHHATTISGARHविश्व प्रसिद्ध "बस्तर दशहरा" की बढ़ेगी भव्यता...आयोजन के लिए दिए जाएंगे 50...

रायपुर। छत्तीसगढ़ का विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा अब और भी भव्य और आकर्षक होगा। विधानसभा में आज संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बस्तर दशहरा के लिए दी जाने वाली राशि को 35 लाख से बढ़ा कर 50 लाख करने की घोषणा की है।

भैयाजी ये भी देखें : सदन में शिक्षा मंत्री बृजमोहन की बड़ी घोषणा, पदोन्‍नति और शिक्षकों…

दरअसल विधानसभा में शासकीय मद से बस्तर में मेला-मड़ई के आयोजन का मुद्दा विधायक किरण सिंह देव ने उठाया था। भाजपा विधायक किरण सिंहदेव ने सदन में सवाल किया था कि “बस्तर में कितने मेला मड़ई का आयोजन शासकीय मद से किया जाता है ?”

इस पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि “भाजपा की पिछली सरकार में ही मेला मड़ई के लिए राशि देने की व्यवस्था की थी। चित्रकोट महोत्सव, रामाराम महोत्सव और दशहरा महोत्सव के लिए राशि उपलब्ध कराई जाती है।”

इस पर किरण सिंहदेव ने मिल रही राशि को अपर्याप्त बताते हुए सवाल किया कि “क्या सरकार अधिक राशि देगी ? इस पर बृजमोहन अग्रवाल ने दशहरा महोत्सव के साथ रामाराम महोत्सव और चित्रकोट महोत्सव के लिए दी जाने वाली राशि में बढ़ोतरी की जानकारी दी।

भैयाजी ये भी देखें : बैगा परिवारों के लिए 3554 पक्के आवास स्वीकृत, निर्माण के लिए…

उन्होंने कहा कि “बस्तर का दशहरा पूरे विश्व में अनूठा है। इसके लिए 35 लाख दी जाती है, लेकिन आने वाले समय में 50 लाख की राशि दी जाएगी। इसके अलावा रामाराम महोत्सव और चित्रकोट महोत्सव के लिए 15 लाख दिए जाएंगे। वहीं गोंचा पर्व के लिए भी 3 के स्थान पर 5 लाख की राशि देने की घोषणा की।