spot_img

मानपुर के दौरे पर कलेक्टर, छात्रावास, निर्माणकार्य का लिया जायज़ा

HomeCHHATTISGARHमानपुर के दौरे पर कलेक्टर, छात्रावास, निर्माणकार्य का लिया जायज़ा

मोहला। कलेक्टर एस जयवर्धन विकासखंड मानपुर के दौरे पर रहे। इस दौरान कलेक्टर ने मानपुर में नवनिर्मित बालिका छात्रावास (50 बिस्तर) का निरीक्षण किया। बालिकाओं को मिलने वाली सुविधाएँ व सुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को छात्रावास निर्माण कार्य में तेजी लाने निर्देशित किया। कलेक्टर ने कहा कि गुणवत्ता के साथ छात्रावास का निर्माण करें।

भैयाजी ये भी देखें : छत्तीसगढ़ में अब तक 74.28 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी,16,213 करोड़…

इस दौरान कलेक्टर ने सीतागाँव में लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभाग द्वारा बनाये जा रहे नल जल योजना अंतर्गत पानी टंकी, पाइप लाइन और घरेलू नल कनेक्शन की स्थिति का निरीक्षण किया। इसी तरह औंधी के ग्राम पंचायत सरखेड़ा के अरजगुबला में प्रगतिरत पानी टंकी की स्थिति का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से पेयजल के संबंध में चर्चा की। कलेक्टर ने कहा कि प्रगतिरत निर्माण कार्य को समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें।

भैयाजी ये भी देखें : Video : अयोध्या पहुंचा छत्तीसगढ़ का चांवल, जवाफूल चांवल से बनी खीर का लगेगा भोग

इसी दौरान कलेक्टर ने सीतागाँव, औंधी और अरजगुबला में धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। सभी जगह धान का उठाव, नमी मापक का पालन करते हुए धान खरीदी में तेजी लाने कहा। किसानों से धान उत्पादन के संबंध में चर्चा की। उन्होंने धान खरीदी में तेजी लाने के साथ ही काटे गये टोकन के अनुसार धान खरीदी करने के निर्देश दिये। वही सीमावर्ती इलाको से आने वाले धान परिवहन पर भी निगरानी करने के निर्देश दिये। साथ ही वही सीतागाँव के पास ग्राम पीटेमेटा में निर्माणधीन ब्रिज का अवलोकन किया।