spot_img

सुकमा में IED ब्लास्ट, दो जवान घायल…एयरलिफ्ट कर लाया गया रायपुर

HomeCHHATTISGARHसुकमा में IED ब्लास्ट, दो जवान घायल...एयरलिफ्ट कर लाया गया रायपुर

सुकमा। बस्तर संभाग के सुकमा जिले में दो जवानों को एयरलिफ्ट किया गया है। ये जवान रोड निर्माण की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात थे, दोनों ही माओवादियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आ गए थे। IED की चपेट में आने से दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हुए है। बेहतर उपचार के लिए जवानों को एयरलिफ्ट किया गया है।

भैयाजी ये भी देखें : भगवान राम की शरण में सीएम “विष्णु”देव, पूजा अर्चना कर लिया…

जानकारी के मुताबिक सुकमा के थाना किस्टाराम कैम्प डब्बामरका से जिला बल, सीआरपीएफ 217 वाहिनी व कोबरा 208 की संयुक्त टीम सालातोंग में रोड निर्माण सुरक्षा ड्यूटी पर रवाना हुए थे। अभियान के दौरान सुबह 10:15 को सालातोंग के पास प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से 2 जवान घायल हो गए। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर के लिए एयरलिफ्ट किया गया। मौके पर अभी भी आस पास के क्षेत्र में पुलिस बल & CRPF/CoBRA द्वारा सर्च की करवाई जारी है।